तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंकगणित
वह विद्या जिसमें संख्याओं के जोड़ने-घटाने, गुणा-भाग आदि की विधि बतलायी जाती है।
अमिताभ
1. एक ध्यानी बुद्ध। 2. असीम प्रभा या तेज सम्पन्न।
अवमानना
1. वह बात या कार्य जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा कम हो। 2. कोई ऐसा काम या बात करने की क्रिया जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा घटे।
असहमति
1. किसी बात, कार्य आदि पर सहमत न होने की क्रिया या भाव। 2. स्वीकार न करने की क्रिया या भाव।
आदान-प्रदान
वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
इंतकाल
शरीर से प्राण निकल जाने के बाद की अवस्था।
इलेक्ट्रिकल
विद्युत संबंधी या विद्युत का।
उथल-पुथल
1. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 2. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
कयामत
1. ईसाइयों तथा मुसलमानों के धर्मों के अनुसार सृष्टि का वह अन्तिम दिन जब सब मुरदे कब्रों से उठ खड़े होंगे और ईश्वर उनका न्याय करेंगे। 2. संसार की प्रकृति में लीन होकर मिट जाने की क्रिया जो बहुत दिनों पर होती है और जिसके बाद फिर नई सृष्टि होती है। 3. किसी अनिष्ट घटना से उत्पन्न होने वाली ऐसी स्थिति जिसमें बड़ी हानि हो सकती हो।
कष्टकर
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
कहावत
लोक में प्रचलित ऐसा बँधा चमत्कारपूर्ण वाक्य जिसमें कोई अनुभव या तथ्य की बात संक्षेप में कही गई हो।
तड़कना
1. तड़ या चट शब्द सहित टूटने या फटने की क्रिया। 2. तड़ या चट शब्द के साथ टूटना या फटना। 3. सूखने के कारण फट जाना। 4. क्रोध से भर जाना।
तनावपूर्ण
तनाव से भरा हुआ।
तसवीर
1. रेखाओं या रंगों आदि से बनी हुई किसी वस्तु आदि की आकृति। 2. वह सामान्य प्रभाव जो व्यक्ति, संस्था या वस्तु आदि लोगों के सामने प्रस्तुत करता है। 3. दूरदर्शन प्रसारण का दृश्य भाग। 4. किसी व्यक्ति की ज्यों-की-त्यों तैयार की हुई प्रतिकृति।
त्रिवेन्द्रम
भारत का एक नगर जो केरल राज्य की राजधानी है।
दफनाना
1. लाश आदि को जमीन के अंदर गाड़ने की क्रिया। 2. गड्ढा खोदकर उसमें कुछ रखकर मिट्टी से ढकना, ख़ासकर मृत शरीर को।
दुनियाभर
पूरी दुनिया या सृष्टि।
देनदार
1. वह जिसके जिम्मे कुछ देना बाकी हो। 2. जिसका कुछ बकाया हो।
देशद्रोही
1. वह जिसने देश के प्रति द्रोह किया हो। 2. जिसने देश के प्रति द्रोह किया हो।
पहलवान
वह जो कुश्तीबाज़ी करता है।
पुनर्निर्माण
किसी वस्तु आदि का फिर से या दुबारा निर्माण करने की क्रिया।
प्रज्वलन
जलने या जलाने की क्रिया।
प्राणायाम
योगशास्त्र के अनुसार श्वास और प्रश्वास की वायु को नियंत्रित और नियमित रूप से खींचने और बाहर निकालने की प्रक्रिया।
बंधनमुक्त
1. जो किसी प्रकार के बंधन से छूट गया हो। 2. जो बँधा हुआ न हो। 3. धार्मिक क्षेत्र में, जो सांसारिक बंधनों और आवागमन आदि से छूट गया हो।
भारी-भरकम
1. जिसका शरीर बहुत बड़ा हो। 2. जो मात्रा में अधिक हो।
भूतपूर्व
जो पहले किसी कारण से उस पद पर रह चुका हो,पर अब किसी कारण से उस पद पर न हो।
भूलभुलैया
1. वह चक्करदार वास्तु-रचना जिसमें आदमी इस प्रकार भूल जाता है कि जल्दी ठिकाने पर नहीं पहुँच सकता। 2. वह अवस्था, समस्या आदि जिससे आदमी आसानी से निकल नहीं पाए।
मिनरल
वे प्राकृतिक ठोस सजातीय अकार्बनिक पदार्थ जो एक निश्चित रासायनिक सम्मिश्रण के रूप में पाए जाते हैं।
रणभेरी
युद्ध के समय बजाया जानेवाला एक प्रकार का वाद्य।
राजनीतिक
जो राजनीति से संबंधित हो।
विफलता
असफल होने की अवस्था या भाव।
समतल
जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो।
सलामत
1. जिसकी रक्षा की गई हो। 2. अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
सही-सलामत
अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
सुनसान
जहाँ कोई व्यक्ति न रहता हो या व्यक्तियों की संख्या बहुत ही कम हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हनीमून
विवाह के बाद की वह पहली रात जिसमें वर और वधू का पहले-पहले समागम होता है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।