तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुक्रम
1. ऊँचे से नीचे का क्रम। 2. वस्तुओं, कार्यों या घटनाओं आदि के क्रम से आगे-पीछे होने की अवस्था या भाव या लगातार होने की अवस्था।
अनुत्पादक
जो उत्पादन न करता हो या जो उत्पादक न हो।
अनुसंधान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अश्लीलता
1. अश्लील होने की अवस्था या भाव। 2. काव्य का एक दोष विशेष।
असाधारण
1. जो सामान्य न हो। 2. जिसकी बराबरी का और कोई न हो। 3. जो अपनी उचित, नियत या निर्धारित मात्रा, मान या सीमा से अधिक हो।
आनुवंशिकी
माता-पिता से संतान के पास व्यक्ति की विशिष्टता किस तरह से संक्रमित होती है इसका अध्ययन करने वाली विज्ञान की शाखा।
आरामदायक
आराम देने वाला।
उत्पादक
1. वह जो उत्पादन करता हो। 2. जो उत्पादन करता हो।
उनतीस
1. बीस और नौ के योग से प्राप्त संख्या। 2. बीस और नौ।
उपनाम
किसी व्यक्ति,वस्तु आदि के वास्तविक नाम से भिन्न कोई दूसरा नाम जिससे वह प्रसिद्ध हो या पुकारा जाता हो।
उपहास
हँसते हुए किसी को निंदित ठहराने या उसकी बुराई करने की क्रिया।
कमर्शियल
व्यापार का या व्यापार से संबंधित।
कराहना
कष्ट आदि में मुँह से व्यथासूचक शब्द निकलना या निकालना।
खंडहर
किसी टूटे-फूटे अथवा गिरे हुए मकान आदि का अंश।
ग्रीनहाउस
मुख्य रूप से काँच की बनी संरचना जिसमें पौधों की खेती या संरक्षण के लिए तापमान और नमी को नियंत्रित किया जा सकता है।
चमत्कार
1. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो। 2. जादू के जोर से किया जाने वाला ऐसा आश्चर्यजनक काम जिसे लोग अलौकिक समझें। 3. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये।
टर्मिनल
रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सीमा।
टाइपराइटर
एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
तारामंडल
तारों का एक विशेष दल।
नरसंहार
बहुत से लोगों की एक साथ होने वाली हत्या।
निगेटिव
1. कैमरे की वह प्लास्टिक की झिल्ली जिस पर किसी वस्तु का उल्टा प्रतिबिंब या आकृति अंकित होती है और जिससे कागज पर उसकी सही प्रतियाँ छापी जाती हैं। 2. जिसमें नहीं का भाव हो। 3. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला। 4. ऋण पक्ष से संबंध रखने वाला।
परिभाषित
जिसकी परिभाषा या व्याख्या की गई हो।
पार्टनरशिप
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
पासपोर्ट
अपने देश के निवासी को विदेश जाने के लिए दी जाने वाली अनुमति का दस्तावेज़।
पेंटागन
1. पाँच भुजाओं वाली आकृति। 2. अमरीका के सुरक्षा विभाग का मुख्यालय। 3. अमरीका का सैन्य संस्थान।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रगड़ना
1. रगड़ने या घिसने की क्रिया। 2. घर्षण करना। 3. किसी से बहुत काम कराना।
रिहाइश
1. वह स्थान जहाँ कोई रहता हो। 2. वह स्थान या क्षेत्र जहाँ किसी प्राणी का आवास हो।
विटामिन
प्रायः खाद्य पदार्थों में पाया जानेवाला एक प्रकार का पोषक तत्व।
वित्तपोषण
धन प्राप्त करने या देने की क्रिया।
वैतरणी
1. हिंदू धर्मग्रंथों में वर्णित यम के द्वार के पास की एक पौराणिक नदी। 2. उड़ीसा की एक नदी।
शिष्टमंडल
कुछ लोगों का एक दल जो विशेष कार्य हेतु किसी दौरे पर जाता है।
सनसनी
1. किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं। 2. हाथ या पैर में रक्त का संचार रुकने से होनेवाली अस्थायी या क्षणिक सनसनाहट।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्टेडियम
खेल का मैदान विशेषतः जिसमें दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घाएँ बनी हों।
स्टेशनरी
1. लिखने के लिए प्रयुक्त सभी वस्तुएँ। 2. * पत्र आदि लिखने के लिए विशेष रूप से कटे हुए या बने हुए काग़ज़।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।