तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतर्गत
किसी के अंदर छिपा,समाया, मिला या गया हुआ।
अधमरा
1. आधा मरा हुआ या जो मरने की कगार पर हो। 2. बहुत अधिक थका हुआ।
अमरता
1. अमर होने की अवस्था या भाव। 2. देवता होने का भाव या धर्म।
अरुंधति
कर्दम ऋषि और देवहूति की नौ कन्याओं में से एक।
असहमत
1. जो सहमत या राज़ी न हो। 2. जिस पर किसी की समान राय न हो।
आतिशदान
आग रखने का पात्र।
इकलौता
1. वह लड़का जो अपने माँ-बाप का एक ही हो। 2. सिर्फ एक।
उपद्रवी
1. उपद्रव करने वाला व्यक्ति। 2. जो उपद्रव करता हो।
उपनाम
किसी व्यक्ति,वस्तु आदि के वास्तविक नाम से भिन्न कोई दूसरा नाम जिससे वह प्रसिद्ध हो या पुकारा जाता हो।
करीब-करीब
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
कोपेनहेगन
डेनमार्क की राजधानी।
तलवार
एक धारदार हथियार।
दरअसल
वास्तव में।
दुखपूर्ण
जो दुख से भरा हो।
निर्धारक
1. वह व्यक्ति जो किसी बात का निर्धारण या निश्चय करता हो। 2. वह वस्तु जो किसी बात का निर्धारण या निश्चय करती हो।
परामर्शदाता
परामर्श या सलाह देनेवाला व्यक्ति।
पूर्णतया
पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी।
पैदाइशी
1. जो किसी के जन्म लेने के समय से ही उसके साथ ही उत्पन्न या लगा हो। 2. जो जन्म से ही सिद्ध हो या जन्म मात्र से प्राप्त। 3. स्वभाव से या आप-से-आप होनेवाला या जो बनावटी न हो।
पोर्टफोलियो
किसी व्यक्ति, बैंक या अन्य संस्था के पास रखी वित्तीय सम्पत्तियों की सूची।
प्रतिध्वनित
गूँजा हुआ।
प्रतिस्थापन
1. प्रतिस्थापित होने की क्रिया या भाव या अपने स्थान से हटी हुई वस्तु या व्यक्ति की जगह पर वैसी ही दूसरी वस्तु आदि को रखने या बैठाने की क्रिया। 2. प्रतिस्थापित होने की क्रिया या भाव या अपने स्थान से हटी हुई वस्तु या व्यक्ति को फिर से उसी जगह रखने या बैठाने की क्रिया।
प्रदर्शन
1. वस्तु, शक्ति आदि दिखलाने की क्रिया। 2. जनता को अपना असंतोष, दुःख आदि बतलाने तथा उनकी सहानुभूति प्राप्त करने के लिए संबंद्ध अधिकारियों के अन्याय के विरोध में नारे आदि लगाते हुए निकाला जाने वाला जुलूस।
बरतन
धातु, शीशे, मिट्टी आदि का वह आधार जिसमें खाने-पीने की चीज़ें बनायी या रखी जाती हैं।
बेलगाम
1. भारत के कर्नाटक राज्य का एक शहर। 2. भारत के कर्नाटक राज्य का एक जिला। 3. बिना लगाम का या जिसे लगाम न लगा हो। 4. जो नियंत्रण या काबू में न हो। 5. जिसके लिए कोई अंकुश या रुकावट न हो।
मुआवज़ा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
मैत्रीपूर्ण
मित्रता से भरा हुआ या मित्र जैसा।
राजस्थान
भारत का एक रेगिस्तानी राज्य।
रिसेप्शनिस्ट
किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
वफ़ादार
1. वह व्यक्ति जिसपर विश्वास किया जा सके या जो विश्वास का पात्र हो। 2. जिसका विश्वास किया जा सके या जिस पर विश्वास हो।
वरदान
1. किसी देवता या बड़े का प्रसन्न होकर कोई माँगी हुई वस्तु या सिद्धि आदि देने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी एवं उपयोगी वस्तु या स्थिति।
शत्रुतापूर्ण
जो शत्रुता से भरा हुआ हो।
शरारत
शरारत या नटखट भरा काम।
सुकरात
प्राचीन यूनान के एक दार्शनिक।
सुबह-सुबह
सुबह में।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।