तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुसन्धान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अपनेआप
1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
अहंकारी
1. अभिमान करने वाला व्यक्ति। 2. अभिमान या दर्प से भरा हुआ।
आकाशीय
आकाश का या आकाश से संबंधित।
आपातकालीन
आपत्काल में होने वाला।
आभूषण
मानव निर्मित वह वस्तु जिसके धारण करने से किसी की शोभा बढ़ जाती है।
आवधिक
1. किसी अवधि या सीमा से संबंधित या अवधि का। 2. किसी नियत अवधि में होने वाला।
इतालवी
1. इटली का निवासी। 2. इटली वासियों की भाषा। 3. इटली का या इटली से संबंधित। 4. इतालवी भाषा का या इतालवी भाषा से संबंधित।
इस्लामाबाद
पाकिस्तान की राजधानी।
उत्तराधिकारी
1. वह जो किसी के मर जाने पर नियमतः उसकी सम्पत्ति आदि का अधिकारी हो। 2. वह जो किसी के हट जाने या न रहने पर उसके पद या स्थान का अधिकारी हो। 3. किसी व्यक्ति के गुण एवं कार्यक्षमता रखने वाला वह व्यक्ति जो उसका कार्य आगे चलाए।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
करतब
1. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये। 2. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो।
कलाकार
वह जो कलापूर्ण कार्य करता हो।
काउंसलर
निर्वाचित सदस्य।
चित्रकारी
1. चित्र बनाने या अंकित करने की क्रिया। 2. पेंट से चित्र बनाने की क्रिया। 3. चित्र बनाने की विद्या या कला। 4. * पेंट से बनाया हुआ चित्र।
छात्रवृत्ति
अध्ययन के लिए मिलने वाला अनुदान।
जानबूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
जैसे-जैसे
जिस क्रम से।
तबादला
अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया।
धूर्ततापूर्ण
जो कपट से भरा हुआ हो या जिसमें कपट हो।
नवीनतम
जो अभी बना, निकला, प्रस्तुत या विदित हुआ हो।
परिणत
जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
पीड़ादायक
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
पृष्ठभूमि
1. मूर्ति अथवा चित्र में वह सबसे पीछे का भाग जो अंकित दृश्य घटना का आश्रय होता है। 2. वह भूमि या तल जो किसी वस्तु के पिछले भाग में हो। 3. पहले की वे बातें या परिस्थितियाँ जिनके आगे या सामने कोई नई विशेष बात या घटना हो और जिसके साथ मिलान करने पर उस बात या घटना का रूप स्पष्ट होता हो। 4. किसी व्यक्ति का पिछला अनुभव, शिक्षण आदि। 5. वह जो किसी अंकित दृश्य, घटना आदि का आश्रय या आधार होता है। 6. * एक साथ होनेवाली अवस्थाओं, घटनाओं आदि में से कम महत्वपूर्ण अवस्था, घटना आदि।
पैदाइशी
1. जो किसी के जन्म लेने के समय से ही उसके साथ ही उत्पन्न या लगा हो। 2. जो जन्म से ही सिद्ध हो या जन्म मात्र से प्राप्त। 3. स्वभाव से या आप-से-आप होनेवाला या जो बनावटी न हो।
प्रशिक्षण
किसी पेशे या कला-कौशल की क्रियात्मक रूप में दी जानेवाली शिक्षा।
प्रेरणादायक
जिससे प्रेरणा मिले या प्रेरणा देनेवाला।
महापौर
नगरपालिका का प्रधान।
महाराज
1. वह राजा जिसका राज्य बहुत दूर-दूर तक फैला हो। 2. बड़ा हिन्दू राजा। 3. दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति। 4. ब्राह्मण, गुरु आदि के लिए आदरसूचक संबोधन। 5. * वह खिलाड़ी जो किसी विशेष खेल के क्षेत्र में चोटी पर या सबसे ऊपर हो।
रणभूमि
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रुकावट
1. किसी कार्य को करते समय बीच में होने वाली कोई आकस्मिक घटना। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
रूपांतरित
एक रूप से दूसरे रूप में लाया हुआ।
लाइब्रेरी
वह भवन या घर जिसमें अध्ययन और संदर्भ के लिए पुस्तकें रखी गई हों और जहाँ से सर्वसाधारण को पढ़ने के लिए पुस्तकें मिलती हों।
शुभकामना
1. किसी के यहाँ कोई शुभ बात या काम होने पर अच्छी कामना और आनंद प्रकट करनेवाली बातें। 2. किसी के लिए की जाने वाली अच्छी कामना।
शुरुआत
1. कोई कार्य, बात आदि शुरू होने या करने की क्रिया। 2. किसी कार्य, घटना, व्यापार आदि का पहले वाला अंश या भाग। 3. * पहला या शुरू का प्रदर्शन। 4. * प्रस्तावना, परिचय आदि का प्रारंभिक भाग। 5. * शतरंज में खेल के शुरू में गोटियों के चलने का एक स्वीकृत क्रम।
शुरुआती
आरंभ का या पहले का या किसी समय या घटना आदि के आरम्भ के समय का।
समझदार
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 3. भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला।
समान्तर
1. जो एक सिरे से दूसरे सिरे तक बराबर समान अंतर पर रहें। 2. समान अंतर पर।
सम्पादित
1. संपादन किया हुआ। 2. जो कुछ भी शेष न हो।
सर्वेक्षण
पूरी जाँच पड़ताल के साथ निरीक्षण करके किसी निष्कर्ष पर पहुँचने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।