तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अदालती
1. न्यायालय या अधिकरण संबंधी। 2. जो न्याय से संबंधित हो।
अनुकूल
1. एक ही स्त्री पर अनुरक्त रहने वाला व्यक्ति। 2. एक काव्यालंकार। 3. जो किसी के अनुरूप या मुआफिक हो। 4. कल्याण करनेवाला। 5. के मत से या की दृष्टि से।
अनुशासित
जिसका अनुशासन किया गया हो।
अपेक्षाकृत
तुलना या मुक़ाबले में।
अर्जेंटीना
दक्षिणी दक्षिण अमरीका का एक देश।
आजकल
आधुनिक या वर्तमान समय में।
आत्मरक्षा
स्वयं की या अपनी रक्षा।
आदिवासी
1. किसी स्थान पर रहनेवाले वहाँ के मूल, असभ्य तथा जंगली निवासी। 2. किसी देश या राज्य में रहनेवाले मूल निवासी। 3. आदिवासी से संबंधित या आदिवासी का।
इजराइल
1. दक्षिण-पश्चिम एशिया का एक देश। 2. हिब्रू जनजाति का एक प्राचीन राज्य।
इमरजेंसी
1. संकट या विपत्ति का समय। 2. आपत्काल में होने वाला।
एकाएक
एकदम से।
एटलस
1. पुस्तिका के रूप में मानचित्रों का संग्रह। 2. उत्तरी अफ्रीका का एक पर्वत।
ऑमलेट
कच्चे अंडे को फेंटकर उसमें प्याज, नमक आदि मिलाकर उसे गरम तवे आदि में तेल में डालकर बनायी हुई एक खाद्य वस्तु।
कतरनी
बाल,कपड़े आदि कतरने का एक औज़ार।
कानाफूसी
1. कान में चुपके-चुपके धीरे से कुछ बात कहने की क्रिया। 2. वह बात जो कान के पास धीरे से कही जाए।
खतरनाक
जिसमें जोखिम या खतरा हो।
चकनाचूर
जो टूट-फूटकर या किसी अन्य तरीके से टुकड़े-टुकड़े हो गया हो।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
जानबूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
झकझोर
वायु का प्रवाह।
टीकाकार
किसी गूढ़ ग्रंथ का अर्थ या आशय बतलाने के लिए उसकी टीका लिखनेवाला।
तनावपूर्ण
तनाव से भरा हुआ।
तबादला
अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया।
तबीयत
1. स्वस्थ या निरोग होने की अवस्था। 2. प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति।
दुर्भाग्यवश
भाग्य अच्छा नहीं होने से या किस्मत ख़राब होने से।
नवीनीकृत
जिसका नवीकरण हुआ हो।
नेटवर्क
1. एक संचार व्यवस्था। 2. वस्तुओं या लोगों की एक जुड़ी हुई प्रणाली।
न्यायोचित
जो न्याय से भरा हुआ हो या जिसमें न्याय हो।
परमपिता
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
फूलदान
फूलों के गुच्छे रखने का काँच, धातु, मिट्टी आदि का पात्र।
भागदौड़
वह प्रयत्न या उद्योग जिसमें इधर-उधर दौड़ना पड़े।
भागीदारी
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
भारी-भरकम
1. जिसका शरीर बहुत बड़ा हो। 2. जो मात्रा में अधिक हो।
मजबूत
1. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 2. टिकने या कुछ दिनों तक काम देने वाला। 3. गठा हुआ।
मजबूर
जो ऐसी अवस्था में हो कि इच्छा होने पर भी वह कुछ न कर सके।
मनमानी
1. किसी के न चाहते हुए भी अपनी इच्छानुसार कोई काम आदि करने या कराने की क्रिया। 2. जो अपने मन के अनुसार (किया गया) हो।
मानसिकता
वह स्वभावगत मानसिक प्रवृत्ति जो यह निर्धारित करती है कि किसी परिस्थिति में कोई कैसे अर्थ लगाकर प्रतिक्रिया करे।
रसदार
1. जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो। 2. जिसमें शोरबा या रस हो।
संभवतः
जिसकी संभावना हो।
संहारक
विनाश करने वाला व्यक्ति।
सीनियर
जो पद, मर्यादा आदि में किसी से बढ़कर या ऊपर हो।
सुविधाजनक
जिसमें सुविधा हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।