तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचयनित
जिसको न चुना गया हो।
अचानक
एकदम से।
अच्छा-खासा
बहुत अधिक।
अपव्यय
1. व्यर्थ और अधिक खर्च या अनावश्यक खर्च। 2. बुरे कामों में खर्च।
अपारित
1. जो पारित न हुआ हो। 2. विचार, निश्चय आदि के लिए कुछ समय तक रोका या टाला हुआ।
अभिषेक
1. शांति या मंगल के निमित्त मंत्र पढ़कर कुश तथा दूब से जल छिड़कने की क्रिया। 2. छेद वाले पात्र से शिवलिंग पर पानी, दूध आदि टपकाने की क्रिया। 3. मूर्ति स्नान कराने का एक धार्मिक अनुष्ठान जिसमें चढ़ावा आदि भी होता है। 4. राजसिंहासन या गद्दी पर बैठने के समय होनेवाला कृत्य। 5. यज्ञ के पश्चात् शांति के निमित्त स्नान।
आजकल
आधुनिक या वर्तमान समय में।
उत्तरजीविता
उत्तरजीवी होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण
1. किसी विषय को स्पष्ट रूप से बतलाने या सिद्ध करने के लिए किसी जाने हुए अन्य विषय का उल्लेख। 2. वह कार्य, व्यक्ति आदि जो आदर्श रूप हो और जिसका अनुकरण करना नैतिक हो। 3. वह जिसे देखकर उसके अनुसार वैसा ही कुछ किया या बनाया जाए।
उद्घाटन
1. किसी बड़े समारोह,सम्मेलन आदि का महत्व और गौरव बढ़ाने के लिए किसी बड़े आदमी के द्वारा उसके कार्य का शुभारम्भ किए जाने की क्रिया। 2. किसी कार्य आदि के उद्घाटन के समय आयोजित समारोह।
उबकाई
जी मिचलाने की क्रिया।
कारावास
1. राजनियम के अनुसार दिया गया वह दंड जिसमें दंडित व्यक्ति को बंद स्थान में रखते हैं। 2. वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
कुदरत
वह मूल शक्ति जिसने अनेक रूपात्मक जगत का विकास किया है और जिसका रूप दृष्यों में दिखाई देता है।
खिलवाड़
1. तुच्छ अथवा बहुत ही साधारण रूप से किया हुआ व्यवहार। 2. आसान काम। 3. मन बहलाने वाली बात। 4. मन बहलाने या व्यायाम के लिए उछल-कूद, दौड़-धूप या और कोई मनोरंजक कृत्य। 5. खेलने के लिए बनाई गई वस्तु।
खोज-बीन
छिपे या खोए हुए को खोजने या ढूँढ़ने की क्रिया या भाव।
टाइपिंग
टंकण-यंत्र पर उसकी सहायता से कुछ लिखने या मुद्रित करने का काम।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
तहकीकात
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
दयावान
जिसमें दया हो।
नजदीकी
1. पास या निकट होने की अवस्था या भाव। 2. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 3. दूरी, समय आदि के हिसाब से जो निकट हो या निकट का।
नाइजर
1. पश्चिमी अफ्रीका की एक नदी जो अटलांटिक महासागर में गिरती है। 2. पश्चिमी अफ्रीका का एक देश।
नियोजित
1. जिसकी किसी कार्य, स्थान या पद पर नियुक्ति हुई हो या किसी काम पर लगाया हुआ। 2. जिसकी योजना की गई हो। 3. ठहराया या तय किया हुआ।
निरीक्षण
1. यह देखने की क्रिया कि सब बातें ठीक हैं या नहीं। 2. किसी काम, बात या व्यवहार को बारीक़ी से जाँचने की क्रिया।
परिचालित
जो चल रहा हो या चलाया गया हो।
परिवर्तनशील
1. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो। 2. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो।
प्रक्षेपण
किसी वस्तु को आवेग के साथ उछालने या फेंकने की क्रिया।
बक-बक
व्यर्थ की बातें बोलने की क्रिया।
बदनसीबी
मंद या बुरा भाग्य।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
मतदान
प्रतिनिधि के निर्वाचन के संबंध में मत देने की क्रिया या भाव।
मुकाबला
1. वह आयोजित मौका, काम आदि जिसमें शामिल होनेवाले प्रतिस्पर्धियों में से एक को विजेता चुना जाता है। 2. किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न। 3. कई वस्तुओं के गुण, मान आदि के एक दूसरे से कम या अधिक अथवा उनके अच्छे या बुरे होने का विचार। 4. समान,बराबर या तुल्य होने की अवस्था या भाव।
राज्याभिषेक
राजसिंहासन या गद्दी पर बैठने के समय होनेवाला कृत्य।
रिकॉर्डर
1. वह मशीन जिससे रिकार्ड किया जाता है। 2. रिकार्ड करनेवाला।
लेनदेन
कुछ लेने या देने की क्रिया।
लोकतांत्रिक
1. व्यापक रूप से लोगों के लाभ के लिए प्रतिनिधित्व करते या अनुरोध करते या अपनाया गया। 2. जो प्रजातंत्र के सिद्धांत के अनुसार हो।
लोकप्रिय
जो सब या बहुत से लोगों को प्रिय हो।
विनियम
वह आधिकारिक नियम जो सरकार या किसी अन्य प्राधिकारी या सत्ताधारी द्वारा बनाया गया हो।
विमोचन
1. किसी वस्तु को बिक्री या सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए वितरित या प्रकाशित करने की क्रिया। 2. छोड़ने या बंधन से मुक्त करने की क्रिया। 3. किसी प्रकार के जंजाल, झंझट, पाश, बंधन आदि से मुक्त होने की क्रिया। 4. किसी प्रकार के नियंत्रण, सीमा आदि से अलग या बाहर करने की क्रिया। 5. सवारी में से खींचने वाले जानवर को खोलने की क्रिया।
शीतलक
एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
सर्वसम्मत
जिसमें सभी की सहमति हो।
सालगिरह
1. वह दिनांक जिस दिन कोई पैदा हुआ हो। 2. गत वर्ष का वह दिन जब कोई विशेष घटना घटित हुई हो।
सीमांकन
सीमा को अंकित करने का कार्य।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्तनपान
1. किसी महिला का अपने स्तनों से शिशु को सीधे दूध पिलाने की क्रिया। 2. शिशु का अपनी माँ या किसी अन्य महिला के स्तन को चूसकर दूध पीने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।