कठिन 13 × 13
00:00:00

शब्द पर उँगली चलाएँ या उसके पहले और आखिरी अक्षर पर टैप करें।

विजय!

अगली

+ - मेरे सर्वश्रेष्ठ परिणाम

समय तारीख

+ - खोज के नियम

तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।

+ - शब्दों के अर्थ

  • अगोपनीय
    जो गोपनीय न हो।
  • अचयनित
    जिसको न चुना गया हो।
  • अत्याचार
    1. दूसरों के साथ बलपूर्वक किया जानेवाला वह अनुचित व्यवहार जिससे उन्हें बहुत कष्ट हो। 2. कष्ट देने की क्रिया।
  • अनुबंधित
    जिसके संबंध में कोई अनुबंध या समझौता हुआ हो।
  • अनुभव
    1. वह ज्ञान जो कोई काम या प्रयोग करने से प्राप्त हो। 2. ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है। 3. वह घटना जो किसी के साथ घटी हो या जिससे कोई गुजरा हो।
  • अपनेआप
    1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
  • अर्द्धसैनिक
    गठित असैनिक नागरिकों से संबंधित जो कि सेना के स्थान पर कार्यवाही करते हैं या उनकी सहायता करते हैं।
  • आइसक्रीम
    दूध,फलों के रस आदि में सुगंधित वस्तु, चीनी, क्रीम आदि डालकर शीतलन करके बनाया हुआ एक खाद्य।
  • इनकार
    किसी वस्तु, बात आदि को स्वीकार न करने की क्रिया।
  • कभी-कभार
    जो नियमित रूप से न हो।
  • कमीनापन
    1. अधम या नीच होने की अवस्था या भाव। 2. दुर्जन होने की अवस्था या भाव।
  • कहां-कहां
    किस-किस जगह पर।
  • काउंसलर
    निर्वाचित सदस्य।
  • कुलबुलाहट
    1. धीरे-धीरे हिलने-डोलने की क्रिया। 2. छोटे-छोटे जीवों के चलने की क्रिया।
  • गुरुत्वाकर्षण
    पृथ्वी की वह शक्ति जिसके द्वारा सभी वस्तुएँ उसी की ओर खींचकर आती हैं।
  • टाइपराइटर
    एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
  • दोहराना
    1. कही हुई बात को फिर से कहने या दुहराने की क्रिया। 2. किसी किए हुए काम को जाँचने के लिए फिर से अच्छी तरह देखना। 3. कोई बात या काम दूसरी बार कहना या करना। 4. कपड़े, काग़ज़ आदि की तहें करना। 5. दो परतों का होना। 6. दो परतों का करना।
  • नपुंसकता
    1. नपुंसक होने की अवस्था या भाव। 2. पुरुषों का एक रोग जिसमें वे स्त्री-संभोग और संतान उत्पन्न करने के योग्य नहीं रह जाते।
  • नामोनिशान
    किसी वस्तु का नाम और उसके सूचक शेष चिह्न या पता-ठिकाना या ऐसा लक्षण जिससे किसी चीज या बात के अस्तित्व का पता चलता हो या उसका प्रमाण मिलता हो।
  • नारायण
    1. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं। 2. एक उपनिषद्। 3. एक पौराणिक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के पुरुष सूक्त की रचना की।
  • नालायक
    1. वह जो लायक या योग्य न हो। 2. जो योग्य न हो या जिसमें पात्रता न हो। 3. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो।
  • निगलना
    1. निगलने की क्रिया। 2. कोई भी वस्तु भोजन-नलिका के द्वारा गले के नीचे उतारना।
  • निर्वासित
    निकाला या बाहर किया हुआ।
  • नुकसान
    1. किसी मूर्त या अमूर्त चीज के खोने, खराब या क्षीण होने अथवा किसी के द्वारा नष्ट किए जाने पर होने वाली हानि। 2. किसी लेन-देन, व्यापार आदि में होने वाली आर्थिक कमी। 3. बुरा या तकलीफ के रूप में होने वाला परिणाम। 4. उपकार के विपरीत काम या अनुचित या बुरा काम। 5. हित का विरोधी भाव।
  • नौसैनिक
    वह सैनिक जो नौ सेना में हो।
  • पचगुना
    1. किसी वस्तु आदि की मात्रा से उतनी चार बार और अधिक मात्रा जितनी की वह हो। 2. जितना हो उससे उतना चार बार और अधिक। 3. जितना हो उतना चार बार और।
  • परिधान
    पहनने के वस्त्र।
  • परिभाषा
    किसी शब्द या पद का अर्थ या भाव प्रकट करने वाला स्पष्ट कथन।
  • प्रचलित
    जो प्रचलन में हो।
  • प्राधिकरण
    1. वैधता या स्वीकृति या औपचारिक वारंट प्रदान करने का कार्य। 2. शासन प्रणाली की एक प्रशासनिक इकाई।
  • बहुमत
    1. किसी चुनाव में मिले आधे से अधिक वोट या मत। 2. किसी संस्था, समिति , वर्ग या समूह के आधे से अधिक लोगों का एक मत या राय। 3. बहुत से लोगों का अलग-अलग मत या राय।
  • मालवाहक
    माल ढोने वाला।
  • रहस्यात्मक
    रहस्य से भरा हुआ या जिसमें रहस्य हो।
  • वाह-वाह
    एक प्रशंसासूचक शब्द।
  • श्रीकाकुलम
    1. भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का एक शहर। 2. भारत के आंध्र प्रदेश राज्य का एक जिला।
  • सूर्योदय
    1. सूर्य के उदय होने या निकलने की क्रिया। 2. सूर्य के उगने का समय।
  • सोच-समझकर
    सोच विचार कर या सोच समझ कर।