तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरंग
1. वह मित्र जिससे बहुत ही घनिष्ठता हो या जिससे अत्यधिक लगाव हो। 2. बहुत निकट का या बहुत करीबी। 3. जो अंदर का हो।
अभूतपूर्व
1. जैसा पहले न हुआ हो। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
अस्पताल
1. वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है। 2. वह स्थान जहाँ सिर्फ़ बाहरी रोगियों (जो अस्पताल में भर्ती न हों) को स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जाती हैं।
आदान-प्रदान
वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
कामुकता
सहवास या मैथुन की इच्छा।
कायापलट
1. भारी हेर फेर या परिवर्तन। 2. एक शरीर या रूप छोड़कर दूसरा शरीर या रूप धारण करने की क्रिया।
घटियापन
निकृष्ट होने की अवस्था या भाव।
चमकाना
1. किसी वस्तु को चमकाने की क्रिया। 2. कुछ ऐसा करना कि प्रसिद्धि बढ़े। 3. किसी वस्तु को रगड़कर या माँजकर उसमें चमक लाना।
जनवरी
अंग्रेज़ी वर्ष का पहला महीना।
ज़िंदादिल
सदा प्रसन्न रहने और हँसने-हँसानेवाला और सक्रिय।
झुंझलाहट
1. क्रुद्ध या खिन्न होने की क्रिया या भाव। 2. झुंझलाने की अवस्था या भाव।
ट्यूनिशिया
उत्तर पश्चिमी अफ्रीका का एक देश।
त्रिआयामी
तीन आयामों वाला।
दक्षिणपंथी
1. दक्षिणमार्ग का अनुयायी व्यक्ति। 2. दक्षिणमार्ग का अनुयायी।
निकटता
1. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 2. पास या निकट होने की अवस्था या भाव।
निरंतरता
अविराम होने की अवस्था या भाव या सदा गतिशील रहने का भाव।
पालन-पोषण
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
पेचकश
वह औज़ार जिससे पेच बैठाये या जड़े जाते हैं।
प्रचलित
जो प्रचलन में हो।
प्रयोगात्मक
प्रयोग संबंधी।
फेसबुक
अन्तरजाल पर उपलब्ध एक निःशुल्क सामाजिक नेटवर्किंग सेवा।
बिरयानी
एक भारतीय खाद्य जो अधपके चावल में मसाला तथा मांस, मछली या सब्जी डालकर फिर दम देकर पकाई जाती है।
बेतहाशा
1. बहुत अधिक। 2. बिना सोचे समझे और बहुत तेज़ी से। 3. घोड़े की तेज़ चाल की तरह तेज़।
बेवकूफी
मूर्ख होने की अवस्था या भाव।
महरूम
1. वह जिसे कोई वस्तु प्राप्त न हुई हो। 2. जिसे कोई वस्तु प्राप्त न हुई हो।
महानता
महान होने की अवस्था या भाव।
मिनरल
वे प्राकृतिक ठोस सजातीय अकार्बनिक पदार्थ जो एक निश्चित रासायनिक सम्मिश्रण के रूप में पाए जाते हैं।
मिनिस्टर
वह प्रधान अधिकारी जिसके परामर्श से राज्य या देश के अथवा राज्य या देश के किसी विभाग के सब काम होते हों।
रसोइया
दूसरे के यहाँ रसोई बनाने वाला व्यक्ति।
रिपोर्टर
वह जो किसी विशेष स्थान का समाचार लिखकर समाचारपत्र, पत्रिका आदि में छपने के लिए भेजता हो या जो सीधे दूरदर्शन पर समाचार देता हो या भेजता हो।
रिसेप्शनिस्ट
किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
विवरणिका
सभा-संस्थाओं या घटनाओं आदि का वह विवरण जो सूचना के लिए किसी को भेजा जाए।
विशालकाय
जिसका शरीर बहुत बड़ा हो।
संचालन
1. ऐसा प्रबंध या व्यवस्था करने की क्रिया जिसमें कोई काम चलता या होता रहे। 2. गति देने या चलाने की क्रिया।
समकालिक
जो एक ही समय में हुए हों।
समुदाय
1. लोगों का वह समूह जिनका जातीय या सांस्कृतिक या धार्मिक विशिष्टता सामूहिक या एक ही हो। 2. एक जगह पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ। 3. सामान्य धर्म अथवा स्वरूप रखने वाले पदार्थों आदि का समूह। 4. एक जगह रहनेवाले या एक ही प्रकार का काम करनेवाले लोगों का दल, वर्ग या समूह।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्नानागार
स्नान करने का कमरा।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।