तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंदरूनी
जो अंदर का हो।
अनुकरण
देखा-देखी किया जानेवाला कार्य।
अनुरक्षक
वह व्यक्ति जो किसी बालिका या स्त्री के साथ-साथ उसके रक्षार्थ सार्वजनिक स्थानों पर जाता हो।
अनुसूया
शकुन्तला की सखी।
अलग-थलग
इस रूप में अकेले कि अपने आप को किसी से कटा हुआ जान पड़े।
इधर-उधर
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
इलेक्ट्रिक
विद्युत संबंधी या विद्युत का।
इलेक्ट्रिकल
विद्युत संबंधी या विद्युत का।
उपदेशक
1. वह जो उपदेश देता हो। 2. जो उपदेश या अच्छी बातों की शिक्षा देता हो।
उपनयन
वह संस्कार जिसके अंतर्गत बालक को यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है।
उपवास
वह व्रत जिसमें भोजन नहीं किया जाता।
कबूतर
1. झुंड में रहने वाला एक मँझोले आकार का पक्षी जो प्रायः मैदानों या छतों आदि पर दाना चुगते हुए देखा जा सकता है। 2. नर कबूतर। 3. कबूतर का मांस जो खाया जाता है।
कामगार
1. किसी कार्यालय या संस्था आदि में वेतन पर काम करनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो दूसरों के लिए शारीरिक श्रम का कार्य करके अपना पेट पालता हो।
क्षणभंगुर
जो कुछ ही दिनों से हो या कुछ ही दिन रहे।
गरजना
1. सिंह, बाघ आदि जंतुओं का घोर शब्द करना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना। 3. घोर शब्द करना।
गुमराह
1. जो रास्ता भूल गया हो। 2. सही राह से भटका हुआ।
चॉकलेट
एक प्रकार की मिठाई जो भुने और पिसे हुए काकोआ के बीज से बनाई जाती है।
जबरदस्त
1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. जो दृढ़ हो या आसानी से न टूटे या तोड़ा जा सके। 3. जो आसान न हो। 4. बहुत ही बढ़िया या अच्छा। 5. बहुत ज्यादा।
जागरूकता
जागरूक होने की अवस्था या भाव।
दरअसल
वास्तव में।
दालचीनी
1. एक वृक्ष की सुगंधित छाल जो दवा और मसाले के काम में आती है। 2. एक प्रकार का वृक्ष जिसकी सुगंधित छाल मसाले के रूप में प्रयुक्त होती है।
दुकानदार
दुकान पर बैठकर चीज़ें बेचने वाला व्यक्ति।
नजदीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
निःसंतान
जिसे कोई संतान न हो।
पकवान
तेल या घी में पकाया हुआ खाद्य।
बंदरगाह
समुद्र के किनारे जहाज़ ठहरने का स्थान जहाँ जहाज से माल उतारा या उस पर लादा जाता है।
बंधनमुक्त
1. जो किसी प्रकार के बंधन से छूट गया हो। 2. जो बँधा हुआ न हो। 3. धार्मिक क्षेत्र में, जो सांसारिक बंधनों और आवागमन आदि से छूट गया हो।
बदबूदार
1. दुर्गंध से भरा हुआ। 2. जिसके शरीर से पसीने की बदबू आती हो।
बरामद
1. रुपया, पैसा आदि वसूल करने का काम। 2. देश से माल बाहर जाने या भेजने की क्रिया। 3. नदी के हट जाने से निकली हुई या नदी के रेत से बनी हुई भूमि। 4. खोई हुई, चोरी गई या न मिलती हुई (वस्तु आदि) जो कहीं से ढूँढ़कर बाहर निकाली जाए। 5. जो बाहर निकला हुआ हो।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
मकसद
वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
मगरूर
1. अभिमान करने वाला व्यक्ति। 2. अभिमान या दर्प से भरा हुआ।
महत्वाकांक्षा
ऐसी आकांक्षा जिसमें ऊँचा होने का भाव हो।
लटकना
1. ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना। 2. किसी काम का अधूरा पड़ना या रहना। 3. किसी वस्तु आदि का या उसके किसी भाग का किसी ओर झुकना।
सशक्तिकरण
सशक्त करने या होने की क्रिया।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सहिष्णुता
सहनशील होने की अवस्था या भाव।
साइकिल
दो पहियों वाली गाड़ी जिसे पैर से चलाया जाता है।
साबूदाना
सागू वृक्ष के तने के गूदे से तैयार किए हुए दाने जो शीघ्र पच जाते हैं।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हलचल
1. जन साधारण में घबराहट फैलने के कारण होने वाला कोलाहल और दौड़-धूप। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव। 3. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।