तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनधिकृत
जिसके लिए अधिकार न दिया गया हो या अधिकार रहित।
अनवरत
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
अनुशासनहीन
जो अनुशासन या नियमपालन न करे।
अपमानजनक
1. अपमान से युक्त या अपमान करने वाला। 2. अपमान करने योग्य।
असमानता
1. समान न होने की अवस्था या भाव। 2. * दो आँकड़ों में एक विशिष्ट विषमता या फर्क।
आसपास
1. किसी के चारों ओर का नज़दीकी इलाक़ा। 2. चारों ओर नज़दीक में।
एहतियाती
एहतियात संबंधी या एहतियात के रूप में या सावधानी के विचार से किया जाने वाला।
कंप्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
कारखाना
वह स्थान जहाँ बड़े पैमाने पर वस्तुओं का उत्पादन होता है।
चपरासी
1. काग़ज़-पत्र आदि लाने-ले जाने वाला या अधिकारियों के आदेशों को पूरा करने वाला या आवश्यकतानुसार उन्हें रजिस्टर आदि उपलब्ध करने वाला कर्मचारी। 2. वह कर्मचारी जो चपरास लगाता हो।
चौतरफा
जो चारों तरफ से हो।
जवाबदेह
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
थियेटर
1. वह स्थान या घर जहाँ नाटक होता है। 2. * वह भवन जहाँ फिल्में आदि प्रदर्शित की जाती हैं या मंचीय अभिनय (नाटक आदि) प्रस्तुत किए जाते हैं।
दयनीय
जिसकी दशा देखकर दया आती है।
दयावान
जिसमें दया हो।
नकारात्मक
1. जिसमें नहीं का भाव हो। 2. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला।
नपुंसकता
1. नपुंसक होने की अवस्था या भाव। 2. पुरुषों का एक रोग जिसमें वे स्त्री-संभोग और संतान उत्पन्न करने के योग्य नहीं रह जाते।
नफ़रत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
निबटना
1. का सामना करना या परास्त करना। 2. किसी कार्य आदि का पूर्ण होना। 3. निर्णित या तय होना। 4. शौच, स्नान आदि क्रियाओं से निवृत्त होना।
न्यूनतम
जितना न्यून होना संभव हो या जितना कम हो सकता हो।
परेशान
जो किसी काम या बात के लिए हैरान हो।
बल्लेबाज
क्रिकेट खेलते समय बल्लेबाज़ी करने वाला खिलाड़ी।
बहुराष्ट्रीय
कई देशों में काम करने वाला या कई राष्ट्रों को शामिल करने वाला।
बीचोंबीच
बिल्कुल या ठीक बीच में।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
बेरोजगार
1. वह जिसके हाथ में जीविका-निर्वाह के लिए कोई काम-धंधा न हो। 2. जिसके हाथ में जीविका-निर्वाह के लिए कोई काम-धंधा न हो।
बैरोमीटर
थर्मामीटर की तरह का पर उससे बड़ा एक यंत्र जिससे हवा का दाब मापा जाता है।
मज़ेदार
1. जो रोचकता से भरा हुआ हो। 2. जिसका स्वाद अच्छा हो।
सनसनीखेज
सनसनी पैदा करने वाला।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
सरासर
पूरी तरह से या थोड़ी मात्रा में भी।
सहवास
स्त्री आदि के साथ पुरुष आदि का समागम।
सुनवाई
1. न्यायालय अथवा अधिकारी के सामने किसी अभियोग या मुकदमे के पेश होने और सुने जाने की कार्रवाई। 2. सुनने की क्रिया या भाव। 3. किसी तरह की शिकायत या फरियाद आदि के सुने जाने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हरकत
1. किसी की चाल-ढाल या उसके द्वारा किए जाने वाले कार्य। 2. हिलने-डोलने की क्रिया या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।