तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
इन्टरनेशनल
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
उथल-पुथल
1. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 2. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
एकतरफा
1. एक पक्ष का। 2. केवल एक तरफ़ या ओर का या जिसमें एक दिशा में जाने की अनुमति हो। 3. जिसमें पक्षपात हुआ हो।
एक-दो
बहुत ही कम जैसे एक या दो।
खोज-बीन
छिपे या खोए हुए को खोजने या ढूँढ़ने की क्रिया या भाव।
चायदान
चाय रखने का बरतन।
चुम्बकीय
चुंबक संबंधी।
जानलेवा
जिससे जान जा सकती हो या जान लेनेवाला।
डाइरेक्टर
1. फिल्मों, नाटकों आदि में वह अधिकारी जो पात्रों की वेष-भूषा, भूमिका या आचरण और दृष्यों के स्वरूप आदि निश्चित करता है। 2. किसी संस्था आदि का प्रधान अधिकारी।
धरातल
पृथ्वी की ऊपरी सतह।
नजरिया
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
नियोजन
नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
परिचालन
चलाने की क्रिया।
पेचकश
वह औज़ार जिससे पेच बैठाये या जड़े जाते हैं।
प्राथमिकी
1. कुछ देशों, जैसे भारत, पाकिस्तान, जापान इत्यादि के किसी पुलिस अधिकारी द्वारा लिखित दस्तावेज़ जिसमें किसी संज्ञेय अपराध के बारे में जानकारी होती है। 2. पुलिस अधिकारी को किसी घटना के विषय में दी गई जानकारी।
ब्राउज़र
एचटीएमएल दस्तावेज़ों को देखने के लिए बनाया गया प्रोग्राम।
भागदौड़
वह प्रयत्न या उद्योग जिसमें इधर-उधर दौड़ना पड़े।
भेदभाव
1. औचित्य या न्याय का विचार छोड़कर किसी एक पक्ष के अनुरूप होने वाली प्रवृत्ति या सहानुभूति और उस पक्ष को समर्थन देने की क्रिया या भाव। 2. अपने पराये का भाव।
मगरमच्छ
एक बड़ा और हिंसक जल जन्तु जिसके लंबे थूथन में बड़े जबड़े तथा तीक्ष्ण दाँत होते हैं।
मजदूर
वह जो दूसरों के लिए शारीरिक श्रम का कार्य करके अपना पेट पालता हो।
महाद्वीपीय
महाद्वीप से संबंधित।
रणभेरी
युद्ध के समय बजाया जानेवाला एक प्रकार का वाद्य।
वरदान
1. किसी देवता या बड़े का प्रसन्न होकर कोई माँगी हुई वस्तु या सिद्धि आदि देने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी एवं उपयोगी वस्तु या स्थिति।
विदूषक
1. प्रायः नाटकों में हँसानेवाला एक पात्र जो नायक का अंतरंग मित्र या सखा होता है। 2. हास्यपूर्ण अभिनय द्वारा सबको हँसानेवाला व्यक्ति।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
विश्वविद्यालय
वह बहुत बड़ा विद्यालय जिसमें अनेक प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती है तथा जिससे अनेक महाविद्यालय भी संबद्ध होते हैं।
शैक्षणिक
शिक्षण से संबंधित या शिक्षण का।
समाजवादी
1. वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो। 2. समाजवाद संबंधी।
सालगिरह
1. वह दिनांक जिस दिन कोई पैदा हुआ हो। 2. गत वर्ष का वह दिन जब कोई विशेष घटना घटित हुई हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्पष्टवादिता
बिना किसी झिझक के स्पष्ट बोलने की क्रिया।
स्वाभाविक
1. * एक स्वरांकन। 2. स्वभाव से या आप-से-आप होनेवाला या जो बनावटी न हो। 3. स्वभाव या प्रकृति से संबंध रखने या होने वाला। 4. (सुर) जो न ऊँचा हो न नीचा और (स्वर) जो वर्णिक अर्धस्वरक पर न ऊपर हो न नीचे हो। 5. बिना किसी प्रकार की बनावट के आप से आप या स्वाभाविक रूप से मुँह से निकला हुआ (कथन)।
हरदम
हर एक पल या हर समय।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।