तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अतिक्रमण
अपने कार्य, अधिकार क्षेत्र आदि की सीमा पार करके ऐसी जगह पहुँचने की क्रिया, जहाँ जाना या रहना अनुचित, मर्यादा-विरुद्ध या अवैध हो।
अनाचार
1. दूसरों के साथ बलपूर्वक किया जानेवाला वह अनुचित व्यवहार जिससे उन्हें बहुत कष्ट हो। 2. बुरा या अनुचित व्यवहार।
उपचार
1. रोग दूर करने की युक्ति या प्रक्रिया। 2. धार्मिक क्षेत्र में पूजन के अंग और विधान।
कटघरा
1. एक प्रकार का बड़ा पिंजरा जिसमें धातु की छड़ें लगी रहती हैं। 2. न्यायालय में काठ का बना वह घेरा जहाँ खड़े होकर गवाह गवाही देते हैं।
कराहना
कष्ट आदि में मुँह से व्यथासूचक शब्द निकलना या निकालना।
कारावास
1. राजनियम के अनुसार दिया गया वह दंड जिसमें दंडित व्यक्ति को बंद स्थान में रखते हैं। 2. वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
कार्यकारी
1. विशेष रूप से कोई कार्य करने वाला व्यक्ति। 2. जनतंत्र के तीन अंगों में से एक जो न्यायपालिका एवं व्यवस्थापिका द्वारा प्रतिष्ठित कानून के प्रवर्तन के लिए उत्तरदायी होता है। 3. किसी कर्मचारी के कुछ दिनों के लिए कहीं चले जाने पर उसकी जगह काम करने वाला।
जलाकर
वह स्थान जहाँ पानी जमा होकर ठहरा या बना रहता हो।
जवाहरात
हीरा, पन्ना, मोती आदि रत्न समूह।
टर्मिनल
रेल मार्ग या सड़क मार्ग की सीमा।
तकनीक
1. वाणिज्य और उद्योग में विज्ञान का व्यावहारिक उपयोग। 2. कुछ विशेष कार्य में प्रयुक्त प्रयोगात्मक या व्यावहारिक विधि या कला।
तरबूज
1. बड़ा, मोटा और गोल फल जिसका गूदा लाल व बीज काले होते हैं। 2. एक प्रकार की बेल जिसके बड़े गोल फल खाने के काम में आते हैं।
दरअसल
वास्तव में।
नवसिखुआ
1. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो। 2. जिसने कोई काम अभी हाल में सीखा हो।
पचहत्तर
1. सत्तर और पाँच के योग से प्राप्त संख्या। 2. सत्तर और पाँच।
पार्टनरशिप
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
पुष्पांजलि
फूलों से भरी अंजली जो किसी देवता अथवा पूज्य पुरुष को चढ़ाई जाय।
प्रतिक्रिया
1. कोई क्रिया होने पर उसके विरोध में या परिणामस्वरूप दूसरी ओर होनेवाली क्रिया। 2. किसी क्रिया के समान किन्तु विपरीत अथवा विरुद्ध दिशा में होने वाली क्रिया। 3. किसी जानकारी या प्रयोग के संबंध में किसी का प्रतिसाद या उत्तर। 4. किसी के कुछ अनिष्ट करने पर उसके साथ किया जानेवाला वैसा ही व्यवहार।
बदनामी
कुख्यात होने की अवस्था या भाव।
बनारस
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक नगर जो तीर्थ स्थल के रूप में ख्यात है।
बेपनाह
बहुत ज्यादा।
बेहतरीन
जो बहुत अच्छा हो।
मंगेतर
जिसके साथ किसी की मँगनी हुई हो।
राजकुमार
वह जो राजा का पुत्र हो।
राजनीतिज्ञ
1. वह जो राजनीतिशास्त्र का ज्ञाता हो। 2. राजनीति का अच्छा ज्ञाता।
रिकार्डिंग
ध्वनि, चित्र आदि को रिकॉर्ड या दर्ज़ करने की क्रिया।
लेबनान
एशिया के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक देश।
विकासशील
उन्नति की राह पर अग्रसर या जो उन्नति कर रहा हो।
शिष्टाचार
1. शिष्ट या सभ्य आचरण। 2. अतिथि का आदर या सम्मान।
सचमुच
वास्तव में।
सराहनीय
जो प्रशंसा के योग्य हो।
साक्षात्कार
1. रेडियो, दूरदर्शन पर या पत्रों आदि में प्रकाशित करने के किसी विशिष्ट व्यक्ति से कराई जानेवाली भेंट तथा वार्ता। 2. किसी व्यक्ति से कुछ जानकारी जानने के लिए की जाने वाली पूछ-ताछ, विशेषकर किसी प्रतिभागी से। 3. दो या कई व्यक्तियों के आपस में मिलने की क्रिया। 4. पहले न समझा या न जाना हुआ, अचानक प्राप्त और व्यक्त न किया जा सकने वाला इंद्रिय अगम्य अनुभव। 5. पदार्थों का इंद्रियों द्वारा होने वाला बोध।
सिकंदर
एक प्रसिद्ध यूनानी राजा।
सिरदर्द
सिर का दर्द।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।