तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुक्रमिक
जो क्रम से हो या जिसमें क्रम हो।
अपशिष्ट
1. जिसमें अपशब्द हो। 2. जो उपयोगी न हो या किसी उपयोग में न आए।
अभिभावक
वह जो किसी बालक, स्त्री अथवा ऐसे व्यक्ति की देख-रेख करता हो जो अपनी देख-रेख करने में समर्थ न समझा जाता हो।
अलिखित
1. जो लिपिबद्ध न हो। 2. जो लिखित न हो पर प्रथा पर आधारित हो।
आदिवासी
1. किसी स्थान पर रहनेवाले वहाँ के मूल, असभ्य तथा जंगली निवासी। 2. किसी देश या राज्य में रहनेवाले मूल निवासी। 3. आदिवासी से संबंधित या आदिवासी का।
आपातकालीन
आपत्काल में होने वाला।
आशीर्वाद
कल्याण या मंगल की कामना का सूचक शब्द या वाक्य।
कटघरा
1. एक प्रकार का बड़ा पिंजरा जिसमें धातु की छड़ें लगी रहती हैं। 2. न्यायालय में काठ का बना वह घेरा जहाँ खड़े होकर गवाह गवाही देते हैं।
कुदरत
वह मूल शक्ति जिसने अनेक रूपात्मक जगत का विकास किया है और जिसका रूप दृष्यों में दिखाई देता है।
गतिरोध
गति अवरुद्ध होने की स्थिति।
चकमक
एक प्रकार का कड़ा पत्थर, जिस पर चोट पड़ने से तुरंत आग निकलने लगती है।
जल्दी-जल्दी
शीघ्रता के साथ।
तर्कसंगत
1. जो तर्क करने पर या तर्क के अनुसार ठीक हो। 2. जो तर्क से भरा हुआ हो।
दूरदराज
जो बहुत दूरी पर हो या बहुत दूरी पर होते हुए कठिनाई से पहुँच के अंदर हो।
नामुमकिन
जो संभव न हो।
नारायण
1. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं। 2. एक उपनिषद्। 3. एक पौराणिक ऋषि जिन्होंने ऋग्वेद के पुरुष सूक्त की रचना की।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
निजीकरण
किसी सरकारी वस्तु, संस्था आदि का स्वामित्व किसी व्यक्ति या विशेष संस्था को देने की क्रिया।
निशानेबाज
1. वह जो निशाना लगाता हो। 2. जो लक्ष्य-वेध या निशाना लगाने में कुशल हो।
नेकदिल
जो अच्छी नीयतवाला हो।
प्रत्यर्पण
1. किसी चीज को लौटाने, फेरने या वापस करने या लेने की क्रिया। 2. किसी देश या राज्य के द्वारा अपने यहाँ आए दूसरे देश के अपराधी, कैदी या भगोड़े को पकड़कर उस देश या राज्य को लौटाने की क्रिया। 3. वापस आने या लौटने की क्रिया।
प्रदर्शनकारी
1. समूह के विचार को व्यक्त करने वाले सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला व्यक्ति। 2. समूह के विचार को व्यक्त करने के लिए सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला।
रफ़ूचक्कर
भागा हुआ।
वकालत
1. वकील का काम या पेशा। 2. किसी की ओर से उसके अनुकूल बात करने की क्रिया। 3. दूत का काम।
वरीयता
1. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव। 2. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति।
वायुमंडलीय
वातावरण का या वातावरण से संबंधित।
विलक्षणता
अनोखा या विलक्षण होने की अवस्था या भाव।
श्रद्धांजलि
मृत के प्रति श्रद्धापूर्वक किया गया आचरण।
संक्रमण
1. रोगाणुओं के शरीर में प्रवेश करने की क्रिया। 2. सूर्य की एक राशि से निकलकर दूसरी में प्रवेश करने की क्रिया। 3. एक अवस्था या स्थान से दूसरी या अगली अवस्था या स्थान पर जाने की क्रिया।
सभापति
सभा का प्रधान।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।