तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अफ़सोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अविश्वसनीय
जिसपर विश्वास न किया जा सके या जिसपर विश्वास न हो।
असलियत
1. सत्य होने की अवस्था या भाव। 2. कोई ऐसी बात जो किसी विशेष अवस्था में वस्तुतः हुई हो। 3. किसी पदार्थ आदि का वास्तविक या मुख्य भाग या गुण। 4. किसी कार्य का आरंभिक भाग।
अस्त-व्यस्त
1. जो व्यवस्थित न हो। 2. जो इधर-उधर फैला हुआ हो या हो गया हो। 3. इधर-उधर।
एटीएम
बैंकों द्वारा स्थापित एक दूरसंचार से नियंत्रित व कंप्यूटरीकृत मशीन जिससे बैंक आदि के ग्राहक जिनके पास एक विशेष प्लास्टिक कार्ड होता है, पैसे निकाल सकते हैं तथा अन्य सेवाएँ भी कार्यान्वित कर सकते हैं।
एहतियात
1. सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव। 2. स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने वाली गतिविधियों से बचने की क्रिया या खाने-पीने आदि का संयम। 3. दोषों, पापों, दुष्कर्मों और बुराइयों से दूर रहने की क्रिया। 4. विपत्ति, आक्रमण, हानि, नाश आदि से बचाने की क्रिया।
कामकाजी
1. काम या उद्यम में लगा रहनेवाला। 2. कुछ धंधा या उद्योग करने वाला।
कार्यक्षमता
कार्य करने की क्षमता।
गलियारा
गली की तरह का छोटा तंग रास्ता।
ग़ैरज़रूरी
जो आवश्यक न हो।
जरूरत
1. आवश्यक होने की अवस्था या भाव। 2. कोई भी आवश्यक वस्तु।
ज़िम्मेदारी
किसी कार्य, विषय या बात का लिया जाने वाला भार।
दयालुता
दयालु होने की अवस्था या भाव।
दरगाह
पीर, सूफ़ी संतों आदि की वह कब्र जहाँ लोग दर्शन को जाते हैं।
नाजायज
1. विधि, क़ानून आदि के विरुद्ध। 2. जो विवाहेतर संबंध से उत्पन्न हुआ हो।
पुस्तकालय
1. वह भवन या घर जिसमें अध्ययन और संदर्भ के लिए पुस्तकें रखी गई हों और जहाँ से सर्वसाधारण को पढ़ने के लिए पुस्तकें मिलती हों। 2. साहित्यिक दस्तावेजों, पुस्तकों आदि का संग्रह जो संदर्भ या देखने-पढ़ने के लिए रखा गया हो।
पौराणिक
पुराण संबंधी या पुराण का।
फ़रमान
1. किसी कार्य,व्यवस्था आदि के संबंध में राज्य द्वारा दिया या निकाला हुआ कोई आधिकारिक आदेश। 2. किसी अदालत या न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी वह पत्र या कानूनी दस्तावेज़ जिसके द्वारा किसी को कोई आज्ञा या आदेश दिया जाता हो।
बिरयानी
एक भारतीय खाद्य जो अधपके चावल में मसाला तथा मांस, मछली या सब्जी डालकर फिर दम देकर पकाई जाती है।
मशविरा
1. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए। 2. उपयुक्त कार्यविधि के लिए रखा गया प्रस्ताव।
महारानी
1. राजा की प्रधान पत्नी। 2. * वह खिलाड़ी जो किसी विशेष खेल के क्षेत्र में चोटी पर या सबसे ऊपर हो।
रहमान
इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम।
वैयक्तिक
किसी व्यक्ति से संबंध रखनेवाला।
संभालना
1. किसी काम का भार अपने ऊपर लेना। 2. गिरने पड़ने से बचाना। 3. बुरी दशा में जाने से रोकना। 4. किसी व्यक्ति या वस्तु आदि का ध्यान रखना। 5. रोककर वश में रखना। 6. यह देखना कि कोई वस्तु ठीक है या नहीं। 7. किसी मनोवेग को रोकना। 8. बीच में आकर या पड़कर किसी बिगड़ती हुई स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकना।
सनसनी
1. किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं। 2. हाथ या पैर में रक्त का संचार रुकने से होनेवाली अस्थायी या क्षणिक सनसनाहट।
समाचार
1. वह सूचना जो रेडियो, समाचार पत्रों, आदि से प्राप्त हो। 2. किसी उद्देश्य से कही या कहलाई हुई या लिखित या सांकेतिक कोई महत्वपूर्ण बात।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
सरकार
देश, राज्य आदि का शासन-प्रबंध करने वाली संस्था या सत्ता।
सुंदरता
1. सुंदर होने की अवस्था या भाव। 2. शोभित होने की अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्थानांतरण
1. अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया। 2. किसी वस्तु या व्यक्ति को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर पहुँचाने, भेजने आदि की क्रिया। 3. किसी व्यक्ति के एक स्थान या देश से दूसरे स्थान पर या देश में पहुँचने या जाने की क्रिया। 4. पक्षियों, मछलियों आदि का भोजन या प्रजनन के लिए समय-समय पर एक क्षेत्र से दुसरे क्षेत्र में किया जाने वाला गमन।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।