तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अतीन्द्रिय
जो इंद्रियों से परे हो या जिसका ज्ञान या अनुभव इंद्रियों से न हो सके।
अनगिनत
जिसे गिना न जा सके।
अपॉइंटमेंट
नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
अशोभनीय
जो सम्मानजनक या सामाजिक तौर पर स्वीकृत न हो।
असमानता
1. समान न होने की अवस्था या भाव। 2. * दो आँकड़ों में एक विशिष्ट विषमता या फर्क।
अहंकारी
1. अभिमान करने वाला व्यक्ति। 2. अभिमान या दर्प से भरा हुआ।
आविष्कारक
आविष्कार करने वाला व्यक्ति।
इजहार
1. मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव। 2. अदालत के सामने दिया जाने वाला या दिया गया बयान। 3. किसी घटना आदि के बारे में किसी के सामने यह कहने की क्रिया कि हाँ, ऐसा ही हुआ या नहीं हुआ है या ऐसा है या नहीं है। 4. वह कथन या तत्व जिससे कोई बात सिद्ध हो।
गठबंधन
1. व्यक्तियों या वस्तुओं का प्रायः बना रहने वाला साथ। 2. विवाह की एक रस्म जिसमें वर और वधू के कपड़े को परस्पर बाँध देते हैं। 3. धार्मिक कृत्य के समय एक रीति जिसमें पति और पत्नी के दुपट्टों को परस्पर बाँध देते हैं।
जन्मसिद्ध
जो जन्म से ही सिद्ध हो या जन्म मात्र से प्राप्त।
तदनुसार
1. जो हो या हुआ हो, उसके अनुसार या पहले वाले के मुताबिक़ होने वाला। 2. उसी के अनुसार।
धरोहर
(ज़रूरत पड़ने पर काम आने के लिए ) किसी के पास रखी हुई दूसरे की वस्तु या द्रव्य।
नियोजित
1. जिसकी किसी कार्य, स्थान या पद पर नियुक्ति हुई हो या किसी काम पर लगाया हुआ। 2. जिसकी योजना की गई हो। 3. ठहराया या तय किया हुआ।
परियोजना
कोई योजनाबद्ध काम।
प्रक्षेपण
किसी वस्तु को आवेग के साथ उछालने या फेंकने की क्रिया।
प्रतिबद्धता
1. प्रतिबद्धत होने की अवस्था या भाव। 2. काम, विकास, मार्ग, आदि में खड़ी की जाने वाली या आने वाली कोई चीज या बात।
रईसजादा
अमीर बाप का बेटा।
रक्तरंजित
जो ख़ून से तरबतर हो।
रिसीवर
1. टेलीफोन का वह भाग जिससे बात करते एवं सुनते हैं। 2. एक वैज्ञानिक उपकरण जो प्रेषक यंत्र द्वारा भेजे गये संदेश को ग्रहण करता है।
रोमांचित
1. आनंद से जिसके रोंगटे खड़े हों। 2. भय से जिसके रोंगटे खड़े हों।
वितरण
बाँटने की क्रिया या भाव।
शोधकर्ता
1. वह जो शोध करता हो। 2. शोध करने वाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हस्तांतरण
सम्पत्ति, स्वत्व आदि का एक के हाथ/अधिकार से दूसरे के हाथ/अधिकार में जाने या दिये जाने की क्रिया।
हास्यास्पद
1. हँसी उत्पन्न करने वाला। 2. उपहास के योग्य।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।