तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अतिक्रमण
अपने कार्य, अधिकार क्षेत्र आदि की सीमा पार करके ऐसी जगह पहुँचने की क्रिया, जहाँ जाना या रहना अनुचित, मर्यादा-विरुद्ध या अवैध हो।
अत्याधुनिक
बहुत अधिक आधुनिक।
अलकतरा
पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
असफलता
1. असफल होने की अवस्था या भाव। 2. पराजित होने की अवस्था या भाव।
इथियोपियाई
1. इथियोपिया का निवासी। 2. इथियोपिया से संबंधित या इथियोपिया का।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
उत्प्रेरक
वह रसायन जो रासायनिक क्रिया को गति देता या बढ़ाता हो।
एहसास
ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है।
कमांडर
सेना में एक अधिकारी।
कायापलट
1. भारी हेर फेर या परिवर्तन। 2. एक शरीर या रूप छोड़कर दूसरा शरीर या रूप धारण करने की क्रिया।
खगोलविद
वह जो खगोल विज्ञान का ज्ञाता हो।
चमकता
1. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला। 2. जो तेज से भरा हुआ या मंडित हो।
टेटनस
व्रण या क्षत के विषाक्त होने के कारण होने वाला एक भीषण और घातक रोग।
तकलीफ
1. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 2. शरीर में चोट लगने, मोच आने या घाव आदि से होने वाला कष्ट। 3. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
तबदील
1. बदलने की क्रिया या भाव। 2. जिसका या जिसमें परिवर्तन हुआ हो।
दस्तखत
अपने हाथ से लिखा हुआ अपना नाम जो किसी लेख आदि को प्रमाणित करने या उसके उत्तरदायित्व की स्वीकृति का सूचक होता है।
धुंधलका
कम अँधेरा होने की अवस्था या भाव।
निदेशक
किसी संस्था आदि का प्रधान अधिकारी।
निबटाना
किसी बात आदि को तय करना या उसका निर्णय करना।
पायदान
1. ऊपर चढ़ने या उतरने के लिए बने साधनों में पैर रखने के लिए बना प्रत्येक स्थान। 2. पैर रखने की वस्तु या स्थान। 3. इक्के, गाड़ी आदि जैसे ऊँचे यानों या सवारियों में पैर रखकर चढ़ने व उतरने के लिए बना हुआ स्थान, अवयव या भाग। 4. वह छोटी चौकी या कोई रचना जो कुर्सी पर बैठे हुए आदमी के पैर टिकाने के लिए होती है। 5. उन्नति या बढ़ाव के मार्ग पर पड़ने वाली विभिन्न स्थितियों में से प्रत्येक स्थिति या स्थान (लाक्षणिक)। 6. सन, कपड़े, मूँज, जटा आदि अथवा प्लास्टिक के तंतु या धातु के तारों का बना हुआ वह चौकोर टुकड़ा जो प्रायः कमरों के दरवाज़े के पास पैर पोंछने के लिए रखा जाता है।
पिघलाव
पिघलने की अवस्था।
प्रतिनिधि
1. किसी की ओर से कोई काम करने के लिए नियुक्त व्यक्ति। 2. वह जिसे देखकर उसी वर्ग,जाति आदि के औरों के स्वरूप,रंग-ढंग,आचार-विचार आदि का अनुमान या कल्पना की जा सके।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
बनारस
भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक नगर जो तीर्थ स्थल के रूप में ख्यात है।
मशविरा
1. आपस में मिलकर यह जानने की क्रिया कि क्या ठीक है अथवा क्या होना चाहिए। 2. उपयुक्त कार्यविधि के लिए रखा गया प्रस्ताव।
योगदान
किसी काम में साथ देने या सहायक होने की क्रिया।
लतियाना
1. पैर से किया जाने वाला आघात या प्रहार। 2. किसी पर पैर से प्रहार करना।
विविधता
अनेक प्रकार की बातों आदि से युक्त होने की स्थिति।
विशेषता
1. किसी वस्तु में पाई जानेवाली वह विशेष बात या तत्व जिसके द्वारा वह दूसरी वस्तु से अलग मानी जाए। 2. विशिष्ट होने की अवस्था या भाव या गुण।
सायरन
कल-कारखानों आदि के कर्मचारियों को सचेत करने के लिए बहुत ज़ोर से बजाई जानेवाली एक प्रकार की सीटी।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।