तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अमेरिकी
1. अमरीका में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अमरीका का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 3. अमरीका का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
अवमानना
1. वह बात या कार्य जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा कम हो। 2. कोई ऐसा काम या बात करने की क्रिया जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा घटे।
उपवास
वह व्रत जिसमें भोजन नहीं किया जाता।
कसकर
1. तेजी के साथ या बलपूर्वक। 2. जिसे छुड़ा न पाए, इस तरह से।
कहलवाना
कहने का काम दूसरे से कराना।
कोपनहेगन
डेनमार्क की राजधानी।
गलतफहमी
किसी व्यक्ति या बात आदि के प्रति मन में उत्पन्न गलत धारणा।
चुंबकीय
चुंबक संबंधी।
जलपान
सुबह या शाम आदि को किया जाने वाला थोड़ा और हल्का भोजन।
तकदीर
वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है।
तर्कसंगत
1. जो तर्क करने पर या तर्क के अनुसार ठीक हो। 2. जो तर्क से भरा हुआ हो।
दंतहीन
जिसके मुँह में दाँत न हो।
नजदीकी
1. पास या निकट होने की अवस्था या भाव। 2. किसी के बहुत समीप होने की अवस्था या भाव। 3. दूरी, समय आदि के हिसाब से जो निकट हो या निकट का।
नज़दीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
नवसिखुआ
1. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो। 2. जिसने कोई काम अभी हाल में सीखा हो।
निपटान
1. निपटाने की क्रिया या भाव। 2. निपटने या निपटाने की क्रिया या भाव।
निबटाना
किसी बात आदि को तय करना या उसका निर्णय करना।
पड़ताल
1. कोई काम या चीज आदि से अंत तक अच्छी तरह जाँचते हुए यह देखने की क्रिया कि उसमें कहीं कोई कसर या भूल तो नहीं है या अच्छी तरह की जाने वाली छान-बीन। 2. पटवारियों द्वारा किसानों के खातों या पत्रियों की वह जाँच जो यह जानने के लिए की जाती है कि खेतों को जोतनेवालों के नामों और उसमें होने वाली फसलों का ब्योरा सही है कि नहीं। 3. किसानों के खातों की जाँच के बाद उसमें किया जाने वाला संशोधन या सुधार।
पराजित
1. वह व्यक्ति जो हार गया हो। 2. जो हार गया हो।
पसंदीदा
रुचि के अनुकूल या अच्छा जान पड़नेवाला।
मेडिसिन
रोगी को स्वस्थ करने अथवा रोग का इलाज या उसकी रोकथाम करने के लिए विधिपूर्वक बनाया हुआ पदार्थ।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सिगनल
1. वह विद्युत ऊर्जा जिसका बलाघात परिवर्तन, जिस स्रोत से आ रहा है उसके बारे में कूट जानकारी देता है। 2. कोई कार्य प्रारंभ करें, ना करें या हो रहा है या नहीं या किस अवस्था में पहुँचा है, इसका सूचक।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।