तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरंग
1. वह मित्र जिससे बहुत ही घनिष्ठता हो या जिससे अत्यधिक लगाव हो। 2. बहुत निकट का या बहुत करीबी। 3. जो अंदर का हो।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
क्षणभंगुर
जो कुछ ही दिनों से हो या कुछ ही दिन रहे।
गरमाहट
1. उष्ण या गर्म होने की अवस्था या भाव। 2. वह प्राकृतिक, विद्युत या अग्नि से उत्पन्न होने वाली शक्ति जिसके प्रभाव से चीज़ें गर्म होकर पिघलने या भाप के रूप में हो जाती हैं और जिसका अनुभव गर्मी या जलन के रूप में होता है।
घंटाघर
वह ऊँची मीनार जिस पर लगी घड़ी चारो ओर से दूर तक दिखाई देती हो और जिसका घंटा दूर तक सुनाई देता हो।
टमटम
ऊँचे पहियों वाली एक घोड़ा गाड़ी।
दक्षिणपूर्व
दक्षिण-पूर्व का कोण या उपदिशा।
दरबान
द्वार या दरवाज़े पर रक्षा के निमित्त नियुक्त व्यक्ति।
निराकरण
सोच-समझकर ठीक निर्णय करने या परिणाम निकालने की क्रिया।
पुनर्वास
उजड़े हुए लोगों को फिर से बसाने या आबाद करने की क्रिया।
पूर्वानुमान
पहले से ही लगाया जानेवाला अनुमान।
बेरहम
जिसमें दया न हो।
भंडारण
1. भंडार के रूप में करने या होने की क्रिया। 2. कम्प्यूटर साइंस के अनुसार किसी कम्प्यूटर मेमोरी या चुंबकीय टेप या डिस्क पर जानकारी एकत्रित करने की क्रिया।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
राजदूत
वह दूत जो किसी राज्य या देश की ओर से किसी दूसरे राज्य या देश में भेजा या नियुक्त किया जाता है।
रामायण
1. संस्कृत में लिखा वह ग्रंथ जिसमें राम के चरित्र का विस्तारपूर्वक वर्णन है। 2. गोस्वामी तुलसीदास द्वारा अवधी में रचित ग्रंथ जिसमें राम के चरित्र का वर्णन है। 3. किसी विषय से संबंधित अनावश्यक एवं उबाऊ विस्तृत वृत्तांत। 4. राम के चरित्र का वर्णन करने वाला ग्रंथ। 5. भगवान राम का चरित्र।
शोभायमान
शोभा देने वाला।
समीक्षक
वह जो किसी कृति के गुण-दोष आदि को विवेचित करता हो या उसकी समीक्षा करता हो।
सम्मोहन
1. सम्मोहित करने की क्रिया या भाव। 2. प्रेरित नींद की वह अवस्था जिसमें सोता हुआ व्यक्ति केवल बाहरी इशारों पर चलता है।
सुहागरात
विवाह के बाद की वह पहली रात जिसमें वर और वधू का पहले-पहले समागम होता है।
सेलफोन
एक तरह का फोन जिससे चलते-फिरते बातें होती है।
सेवारत
जो अभी नौकरी, काम या सेवा कर रहा हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।