तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
कार्यवाहक
किसी कर्मचारी के कुछ दिनों के लिए कहीं चले जाने पर उसकी जगह काम करने वाला।
ख़ासकर
विशेष रूप से।
चिल्लाहट
1. चिल्लाने की क्रिया या भाव। 2. चिल्लाने पर निकलने वाली आवाज।
जयजयकार
किसी की जय मनाने की क्रिया।
पर्यावरणीय
पर्यावरण से संबंधित या पर्यावरण का।
प्रदर्शनकारी
1. समूह के विचार को व्यक्त करने वाले सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला व्यक्ति। 2. समूह के विचार को व्यक्त करने के लिए सार्वजनिक प्रदर्शन में भाग लेने वाला।
प्रवेशद्वार
वह द्वार जिससे होकर किसी जगह, घर आदि में प्रवेश किया जाए।
प्रेरणादायक
जिससे प्रेरणा मिले या प्रेरणा देनेवाला।
भविष्यवाणी
आगे चलकर होने वाली वह बात जो पहले से ही किसी ने कह दी हो।
मटरगश्त
निश्चिन्त होकर प्रसन्नतापूर्वक व्यर्थ इधर-उधर घूमने की क्रिया।
राजगद्दी
राजा के बैठने का विशेष प्रकार का आसन।
विभाजन
1. अलग-अलग भागों या हिस्सों में बाँटने की क्रिया या भाव। 2. किसी संख्या से दूसरी संख्या को भाग देने की क्रिया।
विश्वकोश
वह ग्रंथ जिसमें संसार के सभी विषयों का विस्तृत विवरण रहता है।
संप्रदाय
1. किसी विषय या सिद्धांत के संबंध में एक ही विचार या मत रखनेवाले लोगों का वर्ग। 2. कोई विशेष धार्मिक मत या प्रणाली।
सेंटीमीटर
लम्बाई नापने की एक माप जो मीटर के सौवें भाग के बराबर होती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।