तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अवसाद
1. उत्साह न होने की अवस्था या भाव। 2. मन या शरीर की ऐसी थकावट या शिथिलता जिसमें कुछ भी करने को जी न चाहे। 3. प्रिय व्यक्ति की मृत्यु या वियोग के कारण मन में होने वाला परम कष्ट। 4. अभिलाषा पूरी न होने पर मन में होनेवाला दुख। 5. पराजित होने की अवस्था या भाव। 6. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 7. समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव। 8. तरल पदार्थ के तल पर बैठी हुई मैल।
कभी-कभार
जो नियमित रूप से न हो।
कायरता
कायर होने की अवस्था या भाव।
जान-बूझकर
अच्छी तरह जानते और समझते हुए।
टकसाल
वह स्थान जहाँ सिक्के बनाये या ढाले जाते हैं।
तकलीफ
1. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 2. शरीर में चोट लगने, मोच आने या घाव आदि से होने वाला कष्ट। 3. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
तेरहवीं
1. बारहवीं के बाद आने वाली संख्या या गणना का क्रम, स्थिति, समय, आदि जो कि तेरह की क्रमसूचक संख्या होती है। 2. किसी के मरने के दिन से तेरहवें दिन का कृत्य जिसमें पिंडदान होता है, और ब्राह्मण आदि को भोजन करा के घर के लोग शुद्ध होते हैं।
थोड़ा-बहुत
1. कहीं-कहीं पर होने वाला। 2. कम या अधिक।
दुर्घटना
ऐसी आकस्मिक बात या घटना जिसमें कष्ट या शोक हो।
बदलना
1. एक वस्तु हटाकर उसके स्थान पर दूसरी रखना। 2. एक चीज़ आदि के बदले में दूसरी चीज़ आदि लेना या देना। 3. एक के स्थान पर दूसरा हो जाना। 4. कुछ घटा-बढ़ा कर रूप बदलना या एक रूप से दूसरे रूप में लाना। 5. एक स्थान से दूसरे स्थान पर नियुक्त होना। 6. एक रूप से दूसरे रूप में आना। 7. कोई बात आदि कहकर या वादा आदि करके उससे इनकार करना या पीछे हटना।
बरसात
1. पानी बरसने की क्रिया। 2. वह ऋतु या महीने जिसमें पानी बरसता है। 3. भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक शहर।
भयंकरता
भीषण या भयानक होने की अवस्था या भाव।
मिनरल
वे प्राकृतिक ठोस सजातीय अकार्बनिक पदार्थ जो एक निश्चित रासायनिक सम्मिश्रण के रूप में पाए जाते हैं।
रजामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
रहमान
इस्लाम धर्म में ईश्वर के लिए प्रयुक्त नाम।
वेतनभोगी
वेतन पर काम करने या वेतन पानेवाला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।