तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अग्रसर
आगे बढ़ा हुआ।
अत्याधुनिक
बहुत अधिक आधुनिक।
अधिकांश
1. किसी वस्तु आदि का आधे से अधिक भाग। 2. अधिक अंश से संबंधित या अधिक अंश का या जो अधिक मात्रा में हो।
अभियान
1. कोई बहुत बड़ा उद्देश्य सिद्ध करने के लिए निकलने या चल पड़ने की क्रिया। 2. लोगों आदि का एक संगठित दल जो एक विशेष कार्य से यात्रा का बीड़ा उठाया हो। 3. कार्यों की एक श्रृंखला जो किसी सिद्धांत को आगे बढ़ाए या किसी विशेष समाप्ति की ओर मोड़ दे या ले जाए।
असुविधाजनक
जिसमें असुविधा हो।
आइसलैंड
1. यूरोप का एक देश। 2. ज्वालामुखी फूटने से बना एक द्वीप।
आरामदायक
आराम देने वाला।
इंजीनियर
अभियांत्रिकी विद्या का ज्ञाता।
करीब-करीब
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
कांटेदार
जिसमें काँटा हो।
जल्दबाजी
बहुत जल्दी काम करने की क्रिया जो अनुचित समझी जाती है।
जवाहरात
हीरा, पन्ना, मोती आदि रत्न समूह।
डिजाइनर
1. वह व्यक्ति है जो घर के आंतरिक हिस्से को सजाने के काम का विशेषज्ञ हो। 2. वह जो कपड़े डिज़ाइन करता है। 3. वह व्यक्ति जो इमारत आदि बनाने का प्रारूप या रेखा-चित्र बनाता है।
तबीयत
1. स्वस्थ या निरोग होने की अवस्था। 2. प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति।
दंडनीय
1. जिसके लिए किसी को दंड दिया जाना उचित हो या दिया जा सकता हो। 2. जो दंडित होने के योग्य हो या जिसे दंड देना उचित हो।
दलदल
वह भूमि जो बहुत नीचे तक गीली और मुलायम हो तथा जिसमें कोई वस्तु धँसती चली जाए।
दावेदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो दावा करता हो।
नमकीन
1. वह पकवान जिसमें नमक मिला होता है। 2. नमक मिला हुआ या नमक के स्वादवाला।
निवारक
1. निवारण करने या रोकनेवाला। 2. दूर करनेवाला।
न्यायोचित
जो न्याय से भरा हुआ हो या जिसमें न्याय हो।
फिनलैंड
उत्तरी यूरोप का एक देश।
भूवैज्ञानिक
1. भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ। 2. भूविज्ञान का या भूविज्ञान से संबंधी।
भूस्खलन
पहाड़ी मिट्टी, चट्टानों आदि का अपने आप अपनी जगह से खिसककर नीचे आने या गिरने की क्रिया।
मातहत
1. वह कर्मचारी जो किसी के अधीन हो। 2. आज्ञा, अधिकार आदि में किसी के नीचे रहने वाला।
रंगमंच
नाट्यशाला आदि में विशेषतः वह स्थान जिस पर अभिनेता, अभिनेत्री आदि अभिनय करते हैं।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
राजकुमार
वह जो राजा का पुत्र हो।
लिमिटेड
जिसकी पूँजी, हिस्सेदारी आदि कुछ विशिष्ट नियमों या सीमाओं के अन्दर रखी गई हो।
वाहवाही
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
विनिमय
1. वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया। 2. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। 3. स्थिर आपेक्षिक मूल्य के अनुसार भिन्न-भिन्न देशों की मुद्राओं का पारस्परिक परिवर्तन।
विवरणिका
सभा-संस्थाओं या घटनाओं आदि का वह विवरण जो सूचना के लिए किसी को भेजा जाए।
शलजम
1. एक गोल कंद जिसका ऊपरी हिस्सा हल्के बैंगनी तथा निचला हिस्सा सफ़ेद होता है। 2. एक पौधा जिसका कंद गोल होता है और खाया जाता है।
शीतलक
एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
समझदार
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 3. भले-बुरे का ज्ञान रखनेवाला।
सरज़मीन
1. पृथ्वी का वह विशिष्ट विभाग जिसमें अनेक प्रांत, नगर, आदि हों और जिसका एक संविधान हो। 2. वह भूमि जो जल से रहित हो।
सर्वश्रेष्ठ
जो सबसे उत्तम या श्रेष्ठ हो।
सिंहासन
1. राजा के बैठने का विशेष प्रकार का आसन। 2. बैठने की विशेष प्रकार की चौकी विशेषकर भव्य और आरामदायक। 3. राजाओं के बैठने, देवमूर्तियों की स्थापना आदि के लिये प्रायः काठ, सोने, चाँदी, पीतल आदि का बना हुआ एक विशेष प्रकार का आसन जो चौकी के आकार का होता है और जिसके दोनों हत्थों पर शेर के मुख की आकृति बनी होती है। 4. कामशास्त्र में वर्णित रतिबंधों में से एक। 5. दोनों भौंहों के बीच में लगाया जानेवाला बैठकी के आकार का चंदन, रोली आदि का टीका या तिलक। 6. फलित ज्योतिष में एक प्रकार का चक्र जिसमें मनुष्य की आकृति में विभक्त सत्ताइस कोठे या खाने होते हैं जिनमें नक्षत्रों के नाम भरे जाते हैं। 7. गलाये हुए लोहे की मैल।
सेवानिवृत्ति
निर्धारित समय के बाद नौकरी से अलग हो जाने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हवादार
जिसमें हवा के आने-जाने के लिए खिड़कियाँ आदि हों।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।