तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरात्मा
शरीर की वह आंतरिक अमूर्त सत्ता जिसमें भले-बुरे का ठीक और स्पष्ट ज्ञान होता है।
अंधविश्वासी
1. अंधविश्वास करने वाला व्यक्ति। 2. अंधविश्वास करने वाला।
अतिप्रवाह
अत्यधिक तरल पदार्थ (जल आदि) की उपस्थिति या प्रवाह जो सीमा या धारण शक्ति या क्षमता के बाहर हो।
अफसोस
1. किसी उचित, आवश्यक या प्रिय बात के न होने पर मन में होनेवाला दुख। 2. अपनी गलती का एहसास होने पर मन में होने वाला दुःख।
अशिक्षित
1. वह व्यक्ति जो शिक्षित न हो। 2. जो शिक्षित न हो या पढ़ा-लिखा न हो। 3. जो प्रवीण न हो।
असंतोष
1. तृप्ति न होने की अवस्था या भाव। 2. उदास होने की अवस्था या भाव।
आखिरकार
अंतिम समय में।
आधिकारिक
किसी अधिकारी के द्वारा या अधिकारपूर्वक कहा या किया हुआ।
आनंददायक
1. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो। 2. जो आनंद देनेवाला हो।
इतिहास
1. बीती हुई प्रसिद्ध घटनाओं और उनसे संबंध रखनेवाले जीवों का कालक्रम से वर्णन। 2. वह शास्त्र जिसमें इतिहास की घटनाओं आदि का अध्ययन किया जाता है।
इधर-उधर
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
इन्टरनेशनल
सब या कुछ राष्ट्रों से संबंध रखने वाला।
इन्द्रधनुष
सात रंगों का वह अर्द्धवृत्त जो वर्षाकाल में आकाश में सूर्य के सामने की दिशा में दिखाई देता है।
उथल-पुथल
1. क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव। 2. अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता।
उपकरण
वह साधन जिससे कोई किसी कार्य को करता है।
कमज़ोर
1. वह जिसमें बल या शक्ति न हो। 2. जिसमें बल या शक्ति न हो। 3. जो दृढ़ न हो। 4. किसी गुण, योग्यता, कौशल आदि में कम।
खिदमत
1. बड़े, पूज्य, स्वामी आदि को सुख पहुँचाने के लिए किया जाने वाला काम। 2. नौकर का काम।
ख़मियाज़ा
अपराधी आदि को उसके अपराध के फलस्वरूप पहुँचाई हुई पीड़ा या आर्थिक हानि आदि।
ज़ोरदार
1. जिसमें बल या शक्ति हो या जोरदार। 2. बहुत जोर का। 3. जो किसी दृष्टि से दूसरे से अधिक प्रबल या सशक्त हो। 4. अच्छा और व्यवस्थित। 5. बहुत तीव्र या तेज़।
दलदल
वह भूमि जो बहुत नीचे तक गीली और मुलायम हो तथा जिसमें कोई वस्तु धँसती चली जाए।
द्वंद्वयुद्ध
दो पुरुषों या दलों में होनेवाली बराबरी की लड़ाई।
पदभार
किसी कार्य या पद का उत्तरदायित्व या किसी कार्य के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी।
पशुपालन
पशुओं को पालने या रखने की क्रिया।
पुनर्जन्म
मरने के बाद फिर से दूसरे शरीर के रूप में जन्म ग्रहण करने की क्रिया।
पुनर्वास
उजड़े हुए लोगों को फिर से बसाने या आबाद करने की क्रिया।
प्राथमिक
1. आरंभ का या पहले का या किसी समय या घटना आदि के आरम्भ के समय का। 2. सबसे अधिक महत्व का या जिसे महत्व दिया जाए। 3. क्रम, गिनती, महत्व, मूल्य आदि के विचार से जो पहले होता हो।
बहुदलीय
जिसमें कई दल हों या कई दलों से संबंधित।
बहुभाषी
कई भाषाओं से संबंधित या कई भाषाओं का।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
रजिस्ट्रार
1. वह जो पंजीकरण करता है। 2. छात्र के रिकॉर्ड के लिए जिम्मेदार व्यवस्थापक।
लथ-पथ
किसी वस्तु आदि में सना हुआ।
वेधशाला
वह स्थान जहाँ ग्रहों, नक्षत्रों और तारों आदि को देखने और उनकी गतिविधि जानने के यंत्र हों।
शर्मनाक
जिससे लज्जा उत्पन्न होती हो।
संपादकीय
1. पत्र, पत्रिका आदि में उसके संपादक द्वारा लिखा हुआ लेख। 2. सम्पादक का या सम्पादक संबंधी।
संवेदनशील
दूसरों के दुख आदि से प्रभावित होनेवाला।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हृदयाघात
वह घटना जिसमें हृदय काम करना बंद कर देता है।
हॉस्पिटल
वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।