तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनहोनी
1. असंभव घटना या बात। 2. जो संभव न हो।
अपनेआप
1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
अप्रासंगिक
1. जो प्रसंग-संबंधित न हो। 2. प्रसंग के प्रतिकूल।
आवधिक
1. किसी अवधि या सीमा से संबंधित या अवधि का। 2. किसी नियत अवधि में होने वाला।
इंसानियत
मनुष्य होने की अवस्था या भाव।
इधर-उधर
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
उत्तेजित
जो उत्तेजना से भरा हुआ हो।
एकमात्र
सिर्फ एक।
कचूमर
दबने आदि से बिल्कुल विकृत हो जाने की अवस्था।
कठिनाई
वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ अड़चन या बाधा हो।
कामकाज
व्यवसाय, सेवा, जीविका आदि के विचार से किया जाने वाला काम।
कामरेड
* एक ही काम में लगे सभी पुरुषों के लिए प्रयुक्त संबोधन।
कार्यवाहक
किसी कर्मचारी के कुछ दिनों के लिए कहीं चले जाने पर उसकी जगह काम करने वाला।
क्रमबद्ध
जो क्रम से हो या जिसमें क्रम हो।
चहचहा
पक्षियों की मधुर आवाज़।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
नामंजूर
1. किसी वस्तु, बात आदि को स्वीकार न करने की क्रिया। 2. जिसे स्वीकृति या सहमति न मिली हो। 3. जो पारित न हुआ हो। 4. जो स्वीकृत न हुआ हो या स्वीकार न किया गया हो।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
निगेटिव
1. कैमरे की वह प्लास्टिक की झिल्ली जिस पर किसी वस्तु का उल्टा प्रतिबिंब या आकृति अंकित होती है और जिससे कागज पर उसकी सही प्रतियाँ छापी जाती हैं। 2. जिसमें नहीं का भाव हो। 3. अस्वीकार करने या न मानने वाला या नहीं कहने या करने वाला। 4. ऋण पक्ष से संबंध रखने वाला।
न्यायमूर्ति
1. न्यायालय का वह उच्च अधिकारी जो मुक़दमों को सुनकर कानून के अनुसार निर्णय करता या न्याय देता है। 2. न्यायाधीश को दी जाने वाली उपाधि।
मातहत
1. वह कर्मचारी जो किसी के अधीन हो। 2. आज्ञा, अधिकार आदि में किसी के नीचे रहने वाला।
यहाँ-वहाँ
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
युद्धपोत
लड़ाई का समुद्री जहाज़ जिस पर बहुत-सी तोपें लदी रहती हैं।
रक्तरंजित
जो ख़ून से तरबतर हो।
रणभूमि
वह क्षेत्र जहाँ युद्ध हुआ हो या होता हो।
रहस्यमय
रहस्य से भरा हुआ या जिसमें रहस्य हो।
राजनीतिक
जो राजनीति से संबंधित हो।
रोना-धोना
1. रोकर दुख प्रकट करने की क्रिया या भाव। 2. शोक आदि के समय रोकर दुख प्रकट करना।
वाहवाही
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
विशेषाधिकार
वह अधिकार जो साधारणतः सब लोगों को प्राप्त न हो, पर कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में किसी को विशेष रूप से प्राप्त हो।
शांतिपूर्वक
शांति के साथ या शांति से।
शेक्सपियर
एक प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि एवं नाटककार।
संरक्षण
1. रक्षा करने की क्रिया या भाव। 2. अच्छी तरह की जाने वाली रक्षा। 3. किसी वस्तु या संपत्ति आदि पर होने वाला बलपूर्वक स्वामित्व। 4. संरक्षित करने की क्रिया या खराब होने या खतरे से बचाने की क्रिया। 5. आर्थिक नुकसान से बचाव या अपने व्यापार आदि की रक्षा। 6. भविष्य आदि के लिए या आगे की आवश्यकता के कारण अलग या बचाकर रखने की क्रिया।
संशोधन
1. किसी लेख, काव्य आदि की भूल, दोष आदि दूर करके शुद्ध या ठीक करने की क्रिया। 2. प्रस्ताव आदि में कुछ सुधार करने या घटाने-बढ़ाने की क्रिया। 3. वह ब्यौरा या विचार जो किसी प्रस्ताव या दस्तावेज़ (कोई बिल या संविधान आदि) में जोड़ा जाता हो, उसे संशोधित करता हो या उसे बेहतर बनाता हो। 4. स्वच्छ और शुद्ध करने की क्रिया।
सदस्यता
सदस्य होने की अवस्था या भाव।
सामाजिक
समाज से संबंध रखनेवाला।
सूचकांक
किसी बात, काम आदि के सूचक अंक।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोनोग्राफी
शरीर के किसी अंग की जाँच या उसका अध्ययन करने के लिए उस अंग को उच्च आवृत्ति की ध्वनि तरंगों द्वारा देखने तथा उसका चित्रण करने की क्रिया।
हाहाकार
घबराहट के समय हाय-हाय की पुकार या चिल्लाहट।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।