तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अख्तियार
1. वह अधिकार जिसके आधार पर कोई वस्तु अपने पास रखी अथवा किसी से ली या माँगी जा सकती हो। 2. किसी वस्तु या संपत्ति आदि पर होने वाला बलपूर्वक स्वामित्व। 3. किसी घटना, व्यक्ति, अवस्था आदि पर होने वाला प्रभाव।
अनुपस्थित
जो सामने, उपस्थित या मौजूद न हो।
अस्पताल
1. वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है। 2. वह स्थान जहाँ सिर्फ़ बाहरी रोगियों (जो अस्पताल में भर्ती न हों) को स्वास्थ्य सुविधाएँ दी जाती हैं।
आत्मसात
जो पूरी तरह से समाहित या अपने अंतर्गत कर लिया गया हो।
आसमान
1. खुले स्थान में ऊपर की ओर दिखाई देने वाला खाली स्थान। 2. हिंदुओं के अनुसार सात लोकों में से वह जिसमें पुण्य और सत्कर्म करने वालों की आत्माएँ जाकर निवास करती हैं।
एकांतवास
एकांत या निर्जन स्थान में रहने की क्रिया या भाव।
गौरवशाली
जो गौरव या महिमा से युक्त हो।
घरबार
घर के काम-धंधे।
चतुरता
बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव।
चयनित
1. जिसका चयन या चुनाव किया गया हो। 2. चुनाव प्रक्रिया के द्वारा चुना हुआ।
जबरन
बल का प्रयोग करते हुए।
तड़पना
1. शारीरिक या मानसिक वेदना के कारण व्याकुल होना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना।
ध्यानपूर्वक
1. सावधानी के साथ। 2. ध्यान से या मन लगाकर।
नजरबंद
1. जादू या इन्द्रजाल का वह खेल जिसके विषय में लोगों का यह विश्वास रहता है कि वह नज़र बाँधकर किया जाता है। 2. जो किसी ऐसे स्थान पर कड़ी निगरानी में रखा जाए जहाँ से वह कहीं आ-जा न सके।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
निमंत्रण
1. मंगल कार्यों आदि में सम्मिलित होने के लिए मित्रों, संबंधियों आदि को अपने यहाँ बुलाने की क्रिया। 2. किसी कार्य में सम्मिलित होने के लिए किसी को आदरपूर्वक कहने या बुलाने की क्रिया।
नेशनल
1. * जो राष्ट्रीयता से संबंधित हो। 2. राष्ट्र का या राष्ट्र से संबंधित।
पदयात्रा
किसी विशेष उद्देश्य (विशेषकर राजनैतिक या धार्मिक) से पैदल की जानेवाली यात्रा।
बचपन
1. शिशु होने की अवस्था। 2. वह समय जब तक कोई शिशु होता है। 3. शैशव और किशोर होने के बीच की अवस्था। 4. शैशव और युवा होने के बीच का समय।
बरखास्त
1. (अधिवेशन, बैठक, सभा आदि के संबंध में) समाप्त किया हुआ या जिसका विसर्जन हो चुका हो। 2. जिसे नौकरी या पद से हटा दिया गया हो।
भड़कीला
जिसमें खूब चमक-दमक हो।
भरपूर
1. पूरी तरह से भरा हुआ। 2. जिसमें कमी न हो। 3. अधिक मात्रा में। 4. अच्छी तरह से।
भूविज्ञानी
भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ।
मंगेतर
जिसके साथ किसी की मँगनी हुई हो।
मददगार
1. वह व्यक्ति जो किसी काम आदि में सहयोग करता हो। 2. जो किसी काम आदि में सहायता करे।
मनोविज्ञान
वह शास्त्र जिसमें चित्त की वृत्तियों या मन में उठने वाले विचारों आदि का विवेचन होता है।
मरम्मत
1. किसी वस्तु का टूटा-फूटा या बिगड़ा हुआ अंश ठीक करने का काम। 2. मारने की क्रिया।
महापौर
नगरपालिका का प्रधान।
रसहीन
1. जिसमें रस न हो। 2. जो रसिक न हो। 3. जो रोचक न हो।
रसोईघर
भोजन बनाने का कमरा या स्थान।
लापरवाह
जो सावधान न हो।
विलक्षण
1. जिज्ञासा उत्पन्न करने वाला। 2. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
वृक्षारोपण
पेड़-पौधे आदि लगाने की क्रिया।
सनसनी
1. किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं। 2. हाथ या पैर में रक्त का संचार रुकने से होनेवाली अस्थायी या क्षणिक सनसनाहट।
समतल
जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो।
सलाहकार
परामर्श या सलाह देनेवाला व्यक्ति।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमालियाई
1. सोमालिया का निवासी। 2. सोमालिया से संबंधित या सोमालिया का।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।