तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अज्ञानता
1. ज्ञान न होने की अवस्था या भाव। 2. विद्या का अभाव। 3. जीवात्मा को गुण और गुण के कार्यों से पृथक न समझने का अविवेक (अध्यात्म)। 4. मूर्ख होने की अवस्था या भाव।
अमानवीय
1. मनुष्य के स्वभाव,प्रकृति या आचरण के विरुद्ध या पशुओं का सा। 2. जो मानवी न हो या उससे परे हो।
अलकतरा
पत्थर के कोयले को आग पर पिघलाकर निकाला हुआ एक गाढ़ा पदार्थ।
असरदार
अपना काम या प्रभाव दिखलानेवाला।
असहमति
1. किसी बात, कार्य आदि पर सहमत न होने की क्रिया या भाव। 2. स्वीकार न करने की क्रिया या भाव।
आपातकालीन
आपत्काल में होने वाला।
इजाज़त
1. कोई काम करने से पहले उसके संबंध में बड़ों से मिलने या ली जाने वाली स्वीकृति जो बहुत-कुछ आज्ञा के रूप में होती है। 2. बड़ों का छोटों को किसी काम के लिए कहने की क्रिया या उनके द्वारा दिया गया निर्देश।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
गुजराती
1. गुजरात का मूल या स्थानांतरित निवासी जिसे वहाँ की संस्कृति, धर्म, भाषा आदि विरासत में मिली हुई हो। 2. गुजरात राज्य की भाषा। 3. वह लिपि जिसमें गुजराती भाषा लिखी जाती है। 4. गुजरात का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
जागरूक
जो जागृत अवस्था में हो।
ज़रूरत
1. आवश्यक होने की अवस्था या भाव। 2. कोई भी आवश्यक वस्तु।
टाइपिंग
टंकण-यंत्र पर उसकी सहायता से कुछ लिखने या मुद्रित करने का काम।
डेलावेयर
एक अमेरीकी नदी।
तहकीकात
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
तात्कालिक
1. उस समय का। 2. तत्काल या तुरन्त का।
दिवालियापन
मनुष्य की वह अर्थहीन अवस्था जिसमें ऋण चुकाने के लिए पास में कुछ भी न रह जाए या दिवालिया होने की अवस्था या भाव।
नज़रिया
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
पुनर्गठन
दुबारा किया जाने वाला गठन।
प्रतिनिधि
1. किसी की ओर से कोई काम करने के लिए नियुक्त व्यक्ति। 2. वह जिसे देखकर उसी वर्ग,जाति आदि के औरों के स्वरूप,रंग-ढंग,आचार-विचार आदि का अनुमान या कल्पना की जा सके।
प्रभावित
जिस पर प्रभाव पड़ा हो।
बचपन
1. शिशु होने की अवस्था। 2. वह समय जब तक कोई शिशु होता है। 3. शैशव और किशोर होने के बीच की अवस्था। 4. शैशव और युवा होने के बीच का समय।
बेईमान
छल कपट या किसी प्रकार का अनाचार करनेवाला।
भयानक
1. साहित्य में नौ रसों में से एक जो अनिष्ट करनेवाली भयावनी और विकट घटनाओं या उनकी आशंका से मन में होनेवाले आतंक या भय से उत्पन्न होता है। 2. जिसे देखने से भय या डर लगे। 3. ज़रूरत से ज्यादा या बहुत ही अधिक।
भानुमती
1. कामरूप की राजकुमारी। 2. विक्रमादित्य की पत्नी जो इंद्रजाल जानती थी।
मधुमक्खी
फूलों का रस चूसकर मधु एकत्र करने वाली एक मक्खी।
यकीनन
बिना संदेह या शक के।
राजद्रोह
राजा, राज्य या देश के प्रति द्रोह।
रातोंरात
रात ही रात या रात में ही।
लातवियाई
1. लातविया का निवासी। 2. लातविया की प्रशासनिक तथा वहाँ के लोगों की भाषा। 3. लातविया के निवासी, वहाँ की भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या लातविया का।
संगठन
1. बिखरी हुई शक्तियों को एक में मिलाकर उन्हें किसी कार्य के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बनाई हुई संस्था। 2. लोगों आदि का वह समूह जो एक साथ कोई काम करता हो। 3. एक होने की अवस्था या भाव।
समझदारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. युक्ति से पूर्ण होने की अवस्था या भाव। 3. भली-बुरी बातें सोचने-समझने की शक्ति या ज्ञान।
सीआईए
यूएसए की एक गुप्तचर संस्था।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हस्तांतरण
सम्पत्ति, स्वत्व आदि का एक के हाथ/अधिकार से दूसरे के हाथ/अधिकार में जाने या दिये जाने की क्रिया।
हिरासत
पुलिस द्वारा किसी व्यक्ति को पकड़कर इस प्रकार अपने बन्धन या देख-रेख में रखना कि वह भागकर कहीं जाने न पाये।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।