तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
आनुवंशिक
जो किसी वंश में बराबर होता आया हो और जिसके आगे भी उस वंश में होते रहने की संभावना हो।
उठना
1. उठने की क्रिया। 2. टाँगें सीधी करके उनके आधार पर शरीर ऊँचा करना। 3. नींद छोड़कर उठना। 4. भाड़े पर जाना। 5. उत्पन्न होना, सामने आना या उपस्थित होना। 6. नदी, पानी आदि का तल ऊँचा होना या बढ़ना। 7. मकान या दीवार का बनना। 8. ऐसी स्थिति में होना जिससे विस्तार पहले से अधिक ऊँचाई तक पहुँचे। 9. माल की खपत या बिक्री होना। 10. किसी चिह्न आदि का उभरना। 11. काम काज का बंद या खतम होना। 12. किसी प्रथा का अंत होना। 13. किसी बात, भाव, विचार आदि का ध्यान पर चढ़ना या स्मरण आना। 14. गाय, भैंस, घोड़ी आदि का मस्ताना या अलंग पर आना या गर्भधारण के लिए आतुर होना। 15. कोई काम पूरा करने के लिए पारिश्रमिक, मूल्य आदि के रूप में धन का दिया जाना। 16. काम में आना या लगना। 17. मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना। 18. आकाश स्थित ग्रह, नक्षत्रों आदि का क्षितिज से या अपनी जगह से ऊपर आना या दिखाई देना। 19. अचानक अस्तित्व में आकर अनुभूत, दृश्य या प्रत्यक्ष होना। 20. कुछ करने के लिए उद्यत या प्रस्तुत होना।
उत्तीर्ण
जो परीक्षा में सफल हुआ हो।
कतरा
1. गिरते समय जल आदि तरल पदार्थों का वह थोड़ा अंश जो प्रायः छोटी गोली के समान बन जाता है। 2. फल आदि का काटा या चीरा हुआ टुकड़ा। 3. कट या टूटकर निकला हुआ अथवा कतर या काटकर निकाला हुआ छोटा टुकड़ा। 4. एक प्रकार की बड़ी नाव। 5. किसी चीज का कटा हुआ चौकोर बड़ा टुकड़ा। 6. सुपारी के कटे हुए टुकड़े।
कहलवाना
कहने का काम दूसरे से कराना।
टिकट
एक व्यापारिक दस्तावेज़ जो यह साबित करता है कि इसे रखने वाला सार्वजनिक यातायात में सफ़र कर सकता है या सार्वजनिक मनोरंजन स्थलों में जा सकता है।
फ़रिश्ता
इस्लाम के अनुसार अल्लाह का दूत।
बेपरवाह
जिसे किसी बात की परवाह न हो।
भेजना
1. कहीं कुछ या किसी को भेजने या रवाना करने की क्रिया। 2. कोई वस्तु, व्यक्ति आदि को एक स्थान से दूसरे स्थान के लिए रवाना करना या बात आदि किसी के माध्यम से पहुँचवाना या कहलवाना।
भेदभाव
1. औचित्य या न्याय का विचार छोड़कर किसी एक पक्ष के अनुरूप होने वाली प्रवृत्ति या सहानुभूति और उस पक्ष को समर्थन देने की क्रिया या भाव। 2. अपने पराये का भाव।
मासिक
1. हर महीने नियत समय पर प्रकाशित होने वाली पत्रिका आदि। 2. महीने में एक बार या हर महीने होनेवाला। 3. हर महीने का।
रिजर्व
1. वह सब कुछ जिसे भविष्य में उपयोग करने के लिए या किसी विशेष उद्देश्य के लिए बचाकर रखा गया हो। 2. * आवश्यक शारीरिक क्रियाओं को बनाए रखने के लिए उत्तरदायी संभावित क्षमता।
रिटायरमेंट
निर्धारित समय के बाद नौकरी से अलग हो जाने की क्रिया।
शीतल
जो उष्ण न हो।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।