तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अपाहिज
1. वह व्यक्ति जिसका कोई अंग ठीक से काम न करता हो या नहीं हो। 2. जिसके हाथ-पैर या शरीर के किसी अंग में विकृति हो या जो किसी अंग के न होने के कारण या उसके बेकार हो जाने के कारण या मानसिक कारणों से किसी काम को करने में असमर्थ हो। 3. काम न करने योग्य।
अफगान
1. अफ़ग़ानिस्तान में रहनेवाला व्यक्ति। 2. पाकिस्तान की पश्चिमोत्तर सीमा से अफ़ग़ानिस्तान तक बोली जाने वाली भाषा। 3. एक कंबल जिसमें पट्टियाँ या चौकोर खाने बने होते हैं। 4. अफ़ग़ानिस्तान का या वहाँ के निवासी, भाषा, संस्कृति इत्यादि से संबंधित।
असीम
जिसकी सीमा न हो।
कसकर
1. तेजी के साथ या बलपूर्वक। 2. जिसे छुड़ा न पाए, इस तरह से।
नन्दन
1. नर संतान। 2. इंद्र देवता की वाटिका। 3. कार्तिकेय के एक अनुचर। 4. एक वर्णवृत्त।
नरम
1. जो कड़ा या सख्त न हो। 2. बहुत थोड़े दबाव से दब जाने वाला। 3. जो दबाने या मोड़ने पर कुछ या अधिक दब, झुक या मुड़ जाता हो तथा दबाव हटाने पर फिर अपनी सामान्य स्थिति में आ जाता हो। 4. जिसका भाव या दाम उतर या गिर गया हो। 5. जिसमें कठोरता या उग्रता न हो। 6. जिसमें अधिक उग्रता या तीव्रता न हो। 7. जो आसानी से पच जाये। 8. जिसमें स्त्री संभोग की शक्ति न हो या बहुत कम हो।
नवीनीकृत
जिसका नवीकरण हुआ हो।
परत
1. सतह पर फैली हुई किसी वस्तु की दूसरी सतह। 2. + पानी आदि जैसे तरल पदार्थ पर तैरने वाली तेल आदि जैसे दूसरे द्रव की पतली परत।
पाखंडी
1. धर्म का आडम्बर खड़ा करके स्वार्थ साधनेवाला मनुष्य। 2. धर्म का आडम्बर रचकर स्वार्थ साधनेवाला। 3. जो दूसरों को धोखा देने के लिए अच्छा वेश बनाकर रहता हो।
प्रत्याशित
जैसी आशा या प्रत्याशा की गई हो।
मीडिया
1. व्यापक रूप से जनता तक संदेश पहुँचाने के लिए प्रयुक्त साधन। 2. समाचारपत्र लेखकों और पत्रकारों का समूह।
रजनी
सूर्यास्त और सूर्योदय के बीच का समय।
सहित
के साथ।
हज़ार
1. अंकों के स्थानों की गिनती में इकाई की ओर से गिनने पर चौथा स्थान जिसमें एक हजार गुणित का बोध होता है। 2. दस को सौ से गुणा करने पर प्राप्त संख्या। 3. दस सौ।
हसीन
देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
हैदराबाद
1. भारत का एक शहर जो आंध्र प्रदेश प्रांत की राजधानी है। 2. आंध्र प्रदेश का एक जिला। 3. दक्षिणी पाकिस्तान का एक शहर।
हैरत
1. मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है। 2. आश्चर्य उत्पन्न करने वाली वस्तु।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।