तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंततोगत्वा
1. अंतिम समय में। 2. न चाहते हुए भी।
अपरिवर्तित
जिसका परिवर्तन न हुआ हो या जिसमें परिवर्तन न हो या जिसमें बदलाव न हो।
अलग-थलग
इस रूप में अकेले कि अपने आप को किसी से कटा हुआ जान पड़े।
आकाशीय
आकाश का या आकाश से संबंधित।
आत्मघाती
अपने हाथों अपने को मार डालनेवाला।
उत्पादकता
उत्पादन की क्षमता।
करतब
1. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये। 2. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो।
गतिशीलता
गतिशील होने की अवस्था या भाव।
चकनाचूर
जो टूट-फूटकर या किसी अन्य तरीके से टुकड़े-टुकड़े हो गया हो।
चढ़वाना
1. चढ़ने अथवा चढ़ाने का कार्य अन्य से कराना। 2. किसी को उत्तेजित करवाना। 3. खाते,काग़ज़ आदि में लिखवाना।
चॉकलेट
एक प्रकार की मिठाई जो भुने और पिसे हुए काकोआ के बीज से बनाई जाती है।
छायादार
1. जो छाया देता हो। 2. जहाँ छाया हो।
तबियत
1. स्वस्थ या निरोग होने की अवस्था। 2. प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
न्यायोचित
जो न्याय से भरा हुआ हो या जिसमें न्याय हो।
परंपरागत
जो परम्परा से चला आया हुआ हो।
परमेश्वर
धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है।
परिवाद
तार का बना छल्ला जिससे सितार या वीणा बजाई जाती है।
परिसर
किसी भवन या संस्थान आदि के आस-पास का उसका अपना क्षेत्र।
पागलपन
1. मस्तिष्क का वह रोग जिसमें मन और बुद्धि का संतुलन बिगड़ जाता है। 2. पागलों की सी धुन, प्रवृति या आचरण।
फुफकार
फुफकारने का शब्द।
मताधिकार
संसद,संस्था आदि के सदस्य या प्रतिनिधि का निर्वाचन करने के लिए वोट या मत देने का अधिकार।
मानवता
मनुष्य होने की अवस्था या भाव।
मुआवज़ा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
मुकाबले
तुलना या मुक़ाबले में।
लगभग
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
वायरस
1. वह अतिसूक्ष्म संक्रामक जीव जो साधारण माइक्रोस्कोप द्वारा नहीं देखा जा सकता और अपने पोषण तथा चयापचय एवं जनन के लिए परजीवी के रूप में किसी कोशिका के भीतर रहता है। 2. अपनी प्रतिलिपि स्वयं तैयार करने में तथा प्रायः उसी कंप्यूटर के अन्य प्रोग्रामों की फाइलों को बहुत अधिक हानि पहुँचाने में सक्षम एक साफ्टवेयर प्रोग्राम।
संचरण
1. किसी विशेष परिपथ में चलने की क्रिया। 2. फैलने की क्रिया, विशेषकर किसी के अंदर।
संरचनात्मक
संरचना से संबंधित या उसमें सहायक।
संलग्नक
वह पत्र या कागज जो किसी अन्य पत्र के साथ लगा या जुड़ा हुआ है।
सदुपयोग
किसी वस्तु,अधिकार आदि का अच्छे या सही ढंग से किया जानेवाला उपयोग।
सराहना
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी की तारीफ़ करना।
साझेदारी
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
सीमांकन
सीमा को अंकित करने का कार्य।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
स्मगलर
चोरी का माल चोरी-छिपे बेचनेवाला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।