तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंधकारमय
1. अंधकार से भरा हुआ। 2. जो अज्ञान से भरा हो।
अवरोधन
1. किसी कार्य आदि को रोकने के लिए उसके विपरीत कुछ करने की क्रिया या किसी कार्य, जिसे हम न चाहते हों, के विपरीत कुछ करने की क्रिया। 2. किसी चीज़ को चारों ओर से घेरने वाली कोई चीज़। 3. घर का वह भीतरी भाग जिसमें स्त्रियाँ रहती हैं।
अवशेष
1. वह जो कुछ उपभोग, नाश, विश्लेषण, व्यय आदि के उपरांत बचा हो। 2. किसी के मरने के उपरांत बचा हुआ धन या संपत्ति। 3. जो उपयोग में न आने के कारण बच गया हो।
अस्तित्वहीन
जिसकी कोई सत्ता या अवस्थिति न हो।
आधारित
1. जो किसी आधार या बिना पर हो। 2. किसी के आधार, सहारे या आश्रय पर ठहरा या टिका हुआ।
इकलौती
वह लड़की जो अपने माँ-बाप की एक ही हो।
कुरबान
किसी उच्च उद्देश्य के लिए प्राण देने की क्रिया या भाव।
झागदार
जिसमें फेन या झाग हो।
तलवारबाज
वह जो अच्छी तरह तलवार चलाना जानता हो।
दूरबीन
1. वह यंत्र जिससे दूर की वस्तुएँ पास, साफ और बड़ी दिखाई देती हैं तथा जिससे दोनों आँखों से एक साथ देख सकते हैं। 2. दूर की वस्तुओं की छवि को बड़ा करके दिखाने वाला एक यंत्र।
धमाकेदार
बहुत जोर का।
नफ़रत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नामंजूरी
स्वीकार न करने की क्रिया या भाव।
नासमझ
1. वह जिसे समझ न हो। 2. वह व्यक्ति जिसमें बुद्धि न हो या कम हो। 3. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो। 4. जो विवेकी न हो या जिसे भले-बुरे का ज्ञान न हो। 5. जिसे बुद्धि न हो या बहुत कम हो या जो मूर्खतापूर्ण आचरण करता हो। 6. जिसने न समझा हो।
नियंत्रित
जिस पर नियंत्रण हो।
निराशाजनक
जिससे निराशा हो।
पतलून
वह अँग्रेजी ढंग का पायजामा जिसमें मियानी नहीं लगाई जाती और जो बटन से बंद किया जाता है।
प्रबंधक
वह जो प्रबंध या इंतज़ाम करता हो।
बावजूद
इतना होने पर भी या इस पर भी,।
बुद्धिमान
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो।
भूलभुलैया
1. वह चक्करदार वास्तु-रचना जिसमें आदमी इस प्रकार भूल जाता है कि जल्दी ठिकाने पर नहीं पहुँच सकता। 2. वह अवस्था, समस्या आदि जिससे आदमी आसानी से निकल नहीं पाए।
भूवैज्ञानिक
1. भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ। 2. भूविज्ञान का या भूविज्ञान से संबंधी।
माँ-बाप
किसी के संबंध के विचार से वे नर और मादा जिनके संसर्ग से उसकी उत्पत्ति हुई हो।
मातहत
1. वह कर्मचारी जो किसी के अधीन हो। 2. आज्ञा, अधिकार आदि में किसी के नीचे रहने वाला।
मुआवज़ा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
मौजूदगी
1. उपस्थित होने की अवस्था या भाव। 2. सत्ता का भाव।
यूरोपियन
1. यूरोप का निवासी। 2. यूरोप का या यूरोप से संबंधित।
रज़ामंद
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
रज़ामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
रोमांचक
रोमांच पैदा करने वाला।
लतियाना
1. पैर से किया जाने वाला आघात या प्रहार। 2. किसी पर पैर से प्रहार करना।
समर्पण
1. धर्म भाव से या श्रद्धा-भक्तिपूर्वक कुछ कहते हुए अर्पित करने का भाव। 2. किसी को कुछ आदरपूर्वक देने या भेंट करने की क्रिया। 3. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
सहूलियत
वह स्थिति जिसमें कोई काम करने में कुछ कठिनता या अड़चन न हो।
सुधारना
1. किसी लेख, काव्य आदि की भूल, दोष आदि दूर करके शुद्ध या ठीक करने की क्रिया। 2. दोष, त्रुटियाँ आदि दूर करके ठीक या अच्छी अवस्था में लाना या दुरुस्त या ठीक करके काम में लाने योग्य बनाना।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।