तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुशासनहीन
जो अनुशासन या नियमपालन न करे।
आत्मसमर्पण
1. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया। 2. अपने आप को किसी के हाथ सौंपने या पूरी तरह से किसी के वश में या अधीन हो जाने की क्रिया। 3. एक प्रकार की भक्ति जिसके अंतर्गत भक्त अपने आप को या अपना सर्वस्व अपने आराध्य देव को समर्पित कर देता है।
आविष्कारक
आविष्कार करने वाला व्यक्ति।
इजहार
1. मन के भाव आदि के प्रकट होने, करने या स्पष्ट रूप से सामने आने की क्रिया या भाव। 2. अदालत के सामने दिया जाने वाला या दिया गया बयान। 3. किसी घटना आदि के बारे में किसी के सामने यह कहने की क्रिया कि हाँ, ऐसा ही हुआ या नहीं हुआ है या ऐसा है या नहीं है। 4. वह कथन या तत्व जिससे कोई बात सिद्ध हो।
उपकरण
वह साधन जिससे कोई किसी कार्य को करता है।
एडवर्ड
1. एक प्रकार का आम। 2. एडवर्ड आम का पेड़।
कमिश्नर
1. मंडल का प्रधान शासनिक अधिकारी। 2. किसी आयोग का प्रधान शासनिक अधिकारी।
कराहना
कष्ट आदि में मुँह से व्यथासूचक शब्द निकलना या निकालना।
किरदार
किसी साहित्यिक कृति का चरित्र।
किरायेदार
घर आदि को किराये या भाड़े पर लेने वाला व्यक्ति।
गुत्थमगुत्था
वह मारपीट जिसमें खींचने या ढकेलने के लिए हाथ,पैर दोनों का प्रयोग किया जाता है।
चहचहाना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
जन्मजात
जो किसी के जन्म लेने के समय से ही उसके साथ ही उत्पन्न या लगा हो।
नवंबर
अंग्रेजी वर्ष का ग्यारहवाँ महीना।
नागरिक
1. किसी देश का निवासी। 2. नगर या शहर से संबंधित।
निरस्त्रीकरण
शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
नौकरशाही
वह शासन पद्धति जिसमें देश का वास्तविक शासन, राजा या निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में न होकर बड़े-बड़े राज्य कर्मचारियों के हाथ में रहते हैं।
प्रदूषण
पर्यावरण में हानिकारक पदार्थों के मिलने से उत्पन्न विकृत या प्रदुषित अवस्था।
मुआवजा
1. किसी प्रकार की हानि या किसी स्थान की पूर्ति के लिए दी हुई या किसी के स्थान पर मिलने वाली दूसरी वस्तु। 2. किसी का हर्ज या हानि होने पर उसके बदले में दिया जाने वाला धन।
मोटरसाइकिल
पेट्रोल, डीजल आदि से चलने वाला दुपहिया वाहन जिसके पहिये स्कूटर की अपेक्षा बड़े होते हैं।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
राजधानी
किसी देश या प्रदेश का वह प्रधान नगर जहाँ से उसका शासन होता है।
वितरण
बाँटने की क्रिया या भाव।
षडयंत्र
1. किसी के विरुद्ध गुप्त रुप से की जानेवाली कार्रवाई। 2. कपटपूर्ण आयोजना।
संरचनात्मक
संरचना से संबंधित या उसमें सहायक।
समर्थन
किसी के किए हुए काम या सामने रखे हुए सुझाव को ठीक मानकर अपनी दी हुई स्वीकृति।
समर्थित
जिसका समर्थन किया गया हो।
सेमिनार
वह सम्मेलन जिसमें शिक्षक या विशेषज्ञ और लोगों के समूह किसी विषय पर अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।
सेवारत
जो अभी नौकरी, काम या सेवा कर रहा हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।