तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अमेरिका
1. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का एक देश। 2. एक महाद्वीप जिसमें उत्तरी, दक्षिणी आर मध्य अमेरिका है।
आक्रामक
1. आक्रमण करने वाला व्यक्ति। 2. जो आक्रमण करे या आक्रमण करनेवाला या आक्रमण को तत्पर।
कचूमर
दबने आदि से बिल्कुल विकृत हो जाने की अवस्था।
कभी-कभार
जो नियमित रूप से न हो।
कृतज्ञता
कृतज्ञ होने की अवस्था या भाव।
चमकता
1. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला। 2. जो तेज से भरा हुआ या मंडित हो।
ठीक-ठाक
1. जो टूटा-फूटा या बिगड़ा न हो या अच्छी दशा में हो। 2. जो हर तरह से अच्छी अवस्था में हो। 3. * लाभप्रद ढंग से या इस प्रकार से कि लाभ हो। 4. अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
डोमिनिका
1. उत्तरी अमरीका का एक देश। 2. कैरीबियन तथा उत्तरी अटलांटिक सागर के बीच स्थित एक द्वीप।
नामंजूर
1. किसी वस्तु, बात आदि को स्वीकार न करने की क्रिया। 2. जिसे स्वीकृति या सहमति न मिली हो। 3. जो पारित न हुआ हो। 4. जो स्वीकृत न हुआ हो या स्वीकार न किया गया हो।
निर्वासन
किसी को दंड आदि के रूप में किसी स्थान,क्षेत्र आदि से हटाकर बाहर या दूर करने की क्रिया।
परिक्रमा
1. किसी स्थान आदि के चारों ओर घूमने की क्रिया। 2. मंदिर या पवित्र स्थान आदि के चारों तरफ घूमने के लिए बना हुआ मार्ग। 3. किसी स्थान, मंदिर, मूर्ति या पूजनीय व्यक्ति की परिक्रमा।
पाठ्यक्रम
1. किसी संस्था द्वारा ली जानेवाली सभी परीक्षाओं के लिए निर्धारित सभी पुस्तकों की विवरणयुक्त नामावली। 2. कोई परीक्षा पारित करने के लिए पाठ्य पुस्तकों का वह समूह या क्रम जिसके अनुसार परीक्षार्थी को वे सब पुस्तकें पढ़नी पड़ती हैं।
पारम्परिक
जो परम्परा से चला आया हुआ हो।
प्रागैतिहासिक
निश्चित रूप से जिस काल का पूर्ण इतिहास उपलब्ध हो उससे पूर्व का या उससे संबंधित।
बरतन
धातु, शीशे, मिट्टी आदि का वह आधार जिसमें खाने-पीने की चीज़ें बनायी या रखी जाती हैं।
मकसद
वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
मुकदमा
अभियोग, अपराध, अधिकार या लेन-देन आदि से संबंध रखने वाला वह विवाद जो न्यायालय के सामने किसी पक्ष की ओर से विचार के लिए रखा जाए।
रचयिता
रचना या निर्माण करने या बनाने वाला।
रजामंदी
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
रविवार
शनिवार के बाद का और सोमवार से पहले का दिन।
रसदार
1. जो रस अर्थात् जल या किसी अन्य द्रव पदार्थ से भरा हो। 2. जिसमें शोरबा या रस हो।
रिएक्टर
(भौतिकी) विभिन्न प्रकार के उपकरणों में से प्रत्येक जो ऊर्जा या कृत्रिम तत्त्वों के उत्पादन के लिए परमाणु अभिक्रिया को संचालित एवं नियंत्रित करते हैं।
रिकार्डिंग
ध्वनि, चित्र आदि को रिकॉर्ड या दर्ज़ करने की क्रिया।
रिसेप्शनिस्ट
किसी कार्यालय, होटल आदि में वह कर्मचारी जिसका मुख्य कार्य दूरध्वनि का जवाब देना तथा आगंतुक का स्वागत करना होता है।
शादीशुदा
1. विवाह के फलस्वरूप होने वाला। 2. जिसका विवाह हो गया हो।
संगतता
संगत होने की अवस्था या भाव।
सचमुच
वास्तव में।
सत्यापन
1. मिलान या जाँच करके यह देखने की क्रिया कि यह ठीक या ज्यों-का-त्यों है या नहीं। 2. किसी लेख पर यह लिखकर हस्ताक्षर करने की क्रिया कि यह वास्तविक और सत्य है।
सत्यापित
जिसका सत्यापन किया गया हो।
सुरक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हैसियत
कुछ कर सकने की शक्ति।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।