तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनजान
1. एक प्रकार की घास। 2. एक प्रकार का वृक्ष। 3. जो परिचित न हो। 4. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 5. जिसे कोई खबर या जानकारी न हो। 6. जिसे अभी यथेष्ठ ज्ञान या समझ न हो।
अनुकूलन
सजीवों का पर्यावरण के बदलाव के अनुसार स्वयं को उसके अनुकूल करने या बनाने की क्रिया या भाव।
आक्रामकता
आक्रामक होने की अवस्था या भाव।
उलझन
1. हाँ या ना की स्थिति। 2. वह उलझनवाली विचारणीय बात जिसका निराकरण सहज में न हो सके। 3. किसी वस्तु आदि या वस्तुओं आदि के उलझने या आपस में फँसने की क्रिया।
कमजोरी
1. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 2. दुबला या क्षीण होने की अवस्था या भाव। 3. बीमारी की वजह से होने वाली कमजोरी। 4. वह जो किसी व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय हो और जिसके लिए वह कोई भी काम करने को तैयार हो। 5. गुण, योग्यता, तीव्रता या सामान्य अवस्था आदि में कम होने की अवस्था।
कारावास
1. राजनियम के अनुसार दिया गया वह दंड जिसमें दंडित व्यक्ति को बंद स्थान में रखते हैं। 2. वह स्थान जिसमें दंड पाए हुए अपराधियों को बंद करके रखा जाता है।
कार्रवाई
कोई कार्य करने की प्रक्रिया।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
डाइरेक्टर
1. फिल्मों, नाटकों आदि में वह अधिकारी जो पात्रों की वेष-भूषा, भूमिका या आचरण और दृष्यों के स्वरूप आदि निश्चित करता है। 2. किसी संस्था आदि का प्रधान अधिकारी।
नज़दीक
समय, स्थान आदि के विचार से थोड़े ही अन्तर पर या कम दूरी पर।
निशानेबाज
1. वह जो निशाना लगाता हो। 2. जो लक्ष्य-वेध या निशाना लगाने में कुशल हो।
नेपोलियन
एक शासक जिसने सतरह सौ निनावे से लेकर अठारह सौ चार तक फ्रांस पर शासन किया।
न्यूनतम
जितना न्यून होना संभव हो या जितना कम हो सकता हो।
प्रीमियम
वह धनराशि जो किसी बीमा पालिसी के लिए एक नियमित समय पर किस्तों में भुगतानित की जाती है।
बेअदबी
अशिष्ट होने की अवस्था या भाव।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
बेदखली
दखल या कब्जे के हटाए जाने की क्रिया अथवा बेदख़ल होने की अवस्था या भाव।
मनमुटाव
दुश्मन या शत्रु होने की अवस्था या भाव।
महामहिम
जिसकी महिमा बहुत अधिक हो या बहुत बड़ी महिमा वाला।
मुसलमान
मुहम्मद साहब द्वारा चलाए हुए सम्प्रदाय का अनुयायी।
लेन-देन
कुछ लेने या देने की क्रिया।
वाहवाही
1. किसी वस्तु, व्यक्ति, आदि या उनके गुणों या अच्छी बातों के संबंध में कही हुई आदरसूचक बात। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
विनिमय
1. वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया। 2. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। 3. स्थिर आपेक्षिक मूल्य के अनुसार भिन्न-भिन्न देशों की मुद्राओं का पारस्परिक परिवर्तन।
शासनकाल
किसी शासक के राज्य करने का समय।
समानता
1. समान,बराबर या तुल्य होने की अवस्था या भाव। 2. रूप, प्रकार, गुण आदि में समान होने की अवस्था।
सरज़मीन
1. पृथ्वी का वह विशिष्ट विभाग जिसमें अनेक प्रांत, नगर, आदि हों और जिसका एक संविधान हो। 2. वह भूमि जो जल से रहित हो।
सर्वोत्तम
1. किसी समूह के सबसे अच्छे लोग या वस्तुएँ। 2. जो सबसे उत्तम या श्रेष्ठ हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।