तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचरज
1. मन का वह भाव जो किसी नई, विलक्षण या असाधारण बात को देखने, सुनने या ध्यान में आने से उत्पन्न होता है। 2. आश्चर्य उत्पन्न करने वाली वस्तु।
अनुक्रम
1. ऊँचे से नीचे का क्रम। 2. वस्तुओं, कार्यों या घटनाओं आदि के क्रम से आगे-पीछे होने की अवस्था या भाव या लगातार होने की अवस्था।
अनुबंधित
जिसके संबंध में कोई अनुबंध या समझौता हुआ हो।
अपरिपक्व
1. जो पूरी तरह से विकसित न हो। 2. जो पका हुआ न हो। 3. जो कम पका हुआ हो। 4. जो आँच पर पकाने के बाद भी ठीक से न पका या गला हो।
कथावाचक
कथा को कहने वाला।
कमजोर
1. वह जिसमें बल या शक्ति न हो। 2. जिसमें बल या शक्ति न हो। 3. जो दृढ़ न हो। 4. किसी गुण, योग्यता, कौशल आदि में कम।
कामकाजी
1. काम या उद्यम में लगा रहनेवाला। 2. कुछ धंधा या उद्योग करने वाला।
कार्यभार
1. किसी कार्य या पद का उत्तरदायित्व या किसी कार्य के निर्वाह तथा संचालन की पूरी जिम्मेदारी। 2. किसी व्यक्ति या समूह को सौंपा हुआ कार्य विशेष।
चौकीदार
वह जो पहरा देता हो।
झनकार
1. धातु की किसी वस्तु पर आघात लगने पर कुछ समय तक उसमें से बराबर निकलता रहने वाला झनझन शब्द। 2. एक अभिलाक्षणिक या स्वभावगत ध्वनि। 3. कुछ कीड़ों के बोलने का झन झन शब्द।
ठीक-ठाक
1. जो टूटा-फूटा या बिगड़ा न हो या अच्छी दशा में हो। 2. जो हर तरह से अच्छी अवस्था में हो। 3. * लाभप्रद ढंग से या इस प्रकार से कि लाभ हो। 4. अच्छी तरह से या कुशलता के साथ।
डायनामाइट
नाइट्रेट का बना एक प्रध्वंशक।
डिजाइन
1. आलंकारिक या कलात्मक कृति। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. * एक व्यवस्थित योजना या प्रारूप।
डिलीवरी
किसी की वस्तु उसके पास पहुँचाने का कार्य।
धुंधलका
कम अँधेरा होने की अवस्था या भाव।
नतीजतन
किसी बात, काम आदि के फल या परिणाम के रूप में।
फ़रमान
1. किसी कार्य,व्यवस्था आदि के संबंध में राज्य द्वारा दिया या निकाला हुआ कोई आधिकारिक आदेश। 2. किसी अदालत या न्यायिक अधिकारी द्वारा जारी वह पत्र या कानूनी दस्तावेज़ जिसके द्वारा किसी को कोई आज्ञा या आदेश दिया जाता हो।
बख़्तरबंद
1. जो कवच धारण करता हो या किए हो। 2. जो बख्तर से सुरक्षित हो।
बरतन
धातु, शीशे, मिट्टी आदि का वह आधार जिसमें खाने-पीने की चीज़ें बनायी या रखी जाती हैं।
मदहोश
1. जो मद में उन्मत्त हो या नशे में मस्त हो। 2. जिसे यह न सूझ पड़े कि अब क्या करें।
मनोरंजक
जो मनोरंजन से भरा हुआ हो।
मसालेदार
मसाले से युक्त।
रंगमंच
नाट्यशाला आदि में विशेषतः वह स्थान जिस पर अभिनेता, अभिनेत्री आदि अभिनय करते हैं।
विरोधाभास
दो बातों में दिखाई देनेवाला विरोध।
समकालिक
जो एक ही समय में हुए हों।
समर्थित
जिसका समर्थन किया गया हो।
सम्पादित
1. संपादन किया हुआ। 2. जो कुछ भी शेष न हो।
सहमत
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
सामरिक
समर संबंधी।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हकीकत
सत्य होने की अवस्था या भाव।
हॉस्पिटल
वह स्थान जहाँ रोगियों की चिकित्सा की जाती है या उन्हें दवा दी जाती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।