तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अता-पता
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे।
अधिकतर
1. अधिक अंश से संबंधित या अधिक अंश का या जो अधिक मात्रा में हो। 2. अधिक अवसरों पर।
अनुत्तीर्ण
जो परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो।
अनुशासनहीन
जो अनुशासन या नियमपालन न करे।
अपनेआप
1. अपने से। 2. अपनी ही इच्छा से या बिना किसी की प्रेरणा आदि के।
अपशकुन
वह शगुन जो अशुभ का परिचायक हो।
अरुचिकर
1. जो रोचक न हो। 2. जो रुचिकर न हो। 3. जिसे खाने की इच्छा न हो।
अलौकिक
1. जो मानवी न हो या उससे परे हो। 2. परलोक से संबंध रखने वाला। 3. जो विशेष लक्षण से युक्त हो।
अल्ज़ाइमर
वह रोग जिसमें बढ़ती उम्र के साथ स्मरण-शक्ति खो जाती है।
अवसरवादी
1. अपने लाभ के लिए सदा उपयुक्त अवसर की ताक में रहनेवाला व्यक्ति। 2. अपने लाभ के लिए सदा उपयुक्त अवसर की ताक में रहनेवाला। 3. अवसरवाद - संबंधी। 4. अवसरवाद के सिद्धांत को मानने वाला।
आंदोलनकारी
1. वह जो आंदोलन करता हो। 2. आंदोलन करनेवाला।
आत्मसात
जो पूरी तरह से समाहित या अपने अंतर्गत कर लिया गया हो।
उत्तरार्द्ध
काल, वस्तु आदि के दो अर्ध भागों में से बाद का या दूसरा आधा भाग।
औपचारिकता
ऐसा कार्य या आचरण जो आवश्यक न होने पर भी परिपाटी के पालनार्थ किया जाता है।
कयामत
1. ईसाइयों तथा मुसलमानों के धर्मों के अनुसार सृष्टि का वह अन्तिम दिन जब सब मुरदे कब्रों से उठ खड़े होंगे और ईश्वर उनका न्याय करेंगे। 2. संसार की प्रकृति में लीन होकर मिट जाने की क्रिया जो बहुत दिनों पर होती है और जिसके बाद फिर नई सृष्टि होती है। 3. किसी अनिष्ट घटना से उत्पन्न होने वाली ऐसी स्थिति जिसमें बड़ी हानि हो सकती हो।
तबादला
अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया।
धूर्ततापूर्ण
जो कपट से भरा हुआ हो या जिसमें कपट हो।
नौकायन
नाव से की जाने वाली यात्रा विशेषकर मनोरंजन या प्रतियोगिता के लिए।
नौसिखिया
1. वह व्यक्ति जो अभी कुछ सीख रहा हो पर उसमें पूरी तरह से निपुण न हो। 2. जिसने कोई काम अभी हाल में सीखा हो।
पत्रकार
वह जो किसी विशेष स्थान का समाचार लिखकर समाचारपत्र, पत्रिका आदि में छपने के लिए भेजता हो या जो सीधे दूरदर्शन पर समाचार देता हो या भेजता हो।
पराकाष्ठा
वह अंतिम सीमा जहाँ तक कोई बात आदि हो या पहुँच सकती हो।
परिवर्तनशील
1. जिसमें स्वाभाविक रूप से परिवर्तन होता हो। 2. जिसमें परिवर्तन हो सकता हो या होता हो।
मतदाता
वह जिसे किसी निर्वाचन में अपना मत देने का अधिकार हो।
मनोचिकित्सक
मनोरोग की चिकित्सा करने वाला विशेषज्ञ।
मूर्खतापूर्ण
जिसमें विवेक न हो या उसकी कमी हो।
मोमबत्ती
मोम की बनी बत्ती जो प्रकाश के लिए जलाई जाती है।
विकसित
1. जो खिल गया हो (फूल)। 2. जिसका अत्यधिक विकास हुआ हो, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी या उद्योग के क्षेत्र में।
शीतकालीन
शीत काल से संबंधित या शीतकाल का।
सिपहसालार
सेना का प्रधान और सबसे बड़ा अधिकारी।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।