तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अचयनित
जिसको न चुना गया हो।
अतार्किक
बिना तर्क का या जिसमें तर्क का अभाव हो।
अधिग्रहण
अधिकारपूर्वक अथवा अधियाचना के द्वारा किसी की संपत्ति या और कोई चीज़ ले लेने का कार्य।
असीमित
जिसकी सीमा न हो।
आगंतुक
1. बिना पहले से तिथि, समय आदि की सूचना दिए हुए घर में अचानक या बताकर आ पहुँचने वाला कोई प्रिय अथवा सत्कार योग्य व्यक्ति। 2. किसी होटल, सराय आदि का ग्राहक। 3. शरीर के किसी भीतरी दोष के कारण नहीं बल्कि ऊपरी या बाहरी कारणों से सहसा होने वाला रोग। 4. कहीं से आने वाला। 5. अचानक ही कहीं इधर-उधर से या भूल-भटककर आने वाला या जिसके घूमने का कोई निश्चित उद्देश्य या निश्चित दिशा न हो।
आर्किटेक्ट
वास्तुशास्त्र या स्थापत्य का विशेषज्ञ।
इधर-उधर
किसी विशेष स्थान पर न होकर कहीं भी।
कण्ठमाला
1. गले में पहनने का एक आभूषण। 2. गले का एक रोग जिसमें जगह-जगह गिल्टियाँ निकल आती हैं।
कर्ता-धर्ता
1. धर्मग्रंथों द्वारा मान्य वह सर्वोच्च सत्ता जिसे सृष्टि का स्वामी माना जाता है। 2. जिसे किसी कार्य में सब प्रकार के अधिकार प्राप्त हों।
कार्यकर्ता
वह जो कोई विशेष कार्य करता है।
चतुराई
1. चतुर होने की अवस्था, गुण या भाव। 2. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव।
झमा-झम
झम-झम की आवाज़ के साथ।
डाकघर
वह सरकारी दफ़्तर जहाँ से लोग चिट्ठी-पत्री आदि भेजते हैं।
डायमंड
ताश के पत्तों के चार भेदों में से एक जिसपर चौकोर आकार की लाल रंग की बूटियाँ बनी रहती हैं।
थाईलैंड
एक एशियाई देश।
दुरुपयोग
किसी चीज़,स्वामित्व आदि का अनुचित या बुरे ढंग से किया जानेवाला उपयोग।
नवीनीकृत
जिसका नवीकरण हुआ हो।
नियोजित
1. जिसकी किसी कार्य, स्थान या पद पर नियुक्ति हुई हो या किसी काम पर लगाया हुआ। 2. जिसकी योजना की गई हो। 3. ठहराया या तय किया हुआ।
नौकरशाही
वह शासन पद्धति जिसमें देश का वास्तविक शासन, राजा या निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में न होकर बड़े-बड़े राज्य कर्मचारियों के हाथ में रहते हैं।
परिपूर्ण
1. बिना किसी खराबी या दोष के जो अपने आप में पूरा हो। 2. जो पूरी तरह से पूर्ण या भरा हुआ हो या जिसमें कोई कमी न हो।
पूछताछ
पूछने या पूछे जाने की क्रिया या भाव (विशेषकर किसी घटना, विषय आदि के बारे में)।
प्राथमिकता
1. महत्व या जरूरत के क्रम में स्थापित स्थिति। 2. श्रेष्ठ या मुख्य होने की अवस्था या भाव।
फिसलन
1. ऐसा चिकना होने की अवस्था या भाव जहाँ कोई वस्तु ठहर न सके। 2. फिसलने की क्रिया।
मकसद
वह विचार जिसे पूरा करने के लिए कोई काम किया जाए।
महसूस
जिसका अनुभव या साक्षात् ज्ञान हुआ हो।
रक्तरंजित
जो ख़ून से तरबतर हो।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमवार
सप्ताह का पहला वार या मंगलवार के पहले का दिन।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।