तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अफसर
किसी उच्च पद पर कार्यरत कर्मचारी।
अवरोधक
1. वह संरचना या वस्तु जो गति या किसी को आगे बढ़ने से रोके। 2. अवरोध उत्पन्न करने वाला या रोकनेवाला।
उपचुनाव
किसी स्थान,पद,सदस्यता आदि के लिए होनेवाला वह निर्वाचन जो किसी सत्र की अवधि पूरी होने से पहले,किसी विशेष कारण से किसी स्थान के रिक्त हो जाने पर उसकी पूर्ति के लिए होता है।
गोलमटोल
जो ठिंगना तथा मोटा हो।
छायादार
1. जो छाया देता हो। 2. जहाँ छाया हो।
जबरदस्ती
1. किसी के प्रति बलपूर्वक तथा कड़ाई के साथ किया गया कार्य या व्यवहार। 2. बल का प्रयोग करते हुए।
तकलीफ
1. मन की वह अप्रिय और कष्ट देने वाली अवस्था या बात जिससे छुटकारा पाने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है। 2. शरीर में चोट लगने, मोच आने या घाव आदि से होने वाला कष्ट। 3. अस्वस्थता के कारण होने वाली पीड़ा।
तलवारबाज
वह जो अच्छी तरह तलवार चलाना जानता हो।
दावेदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो दावा करता हो।
प्रतिरक्षा
विपत्ति, आक्रमण, हानि, नाश आदि से बचाने की क्रिया।
प्राथमिक
1. आरंभ का या पहले का या किसी समय या घटना आदि के आरम्भ के समय का। 2. सबसे अधिक महत्व का या जिसे महत्व दिया जाए। 3. क्रम, गिनती, महत्व, मूल्य आदि के विचार से जो पहले होता हो।
फिसलन
1. ऐसा चिकना होने की अवस्था या भाव जहाँ कोई वस्तु ठहर न सके। 2. फिसलने की क्रिया।
बमुश्किल
कठिनाई के साथ।
बुलबुल
1. एक छोटी चिड़िया जिसकी आवाज सुरीली होती है। 2. एक प्रकार की बुलबुल।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
ब्लैकहोल
अंतरिक्ष का वह हिस्सा जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बहुत ही शक्तिशाली होता है।
मनोचिकित्सक
मनोरोग की चिकित्सा करने वाला विशेषज्ञ।
मुबारक
1. कल्याण करनेवाला। 2. वह जो शुभ या अच्छा हो।
मेहतर
1. वह जो शौचालय आदि की सफ़ाई करता हो। 2. मेहतर जाति का पुरुष।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
रखवाली
1. रक्षा करने की क्रिया या भाव। 2. रखवाली करने की मज़दूरी।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
लगातार
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
लच्छेदार
1. जिसमें लच्छे पड़े हों। 2. चिकनी-चुपड़ी और मज़ेदार।
लथपथ
किसी वस्तु आदि में सना हुआ।
लथ-पथ
किसी वस्तु आदि में सना हुआ।
लहरदार
जिसके किनारे लहर के जैसे टेढ़े-मेढ़े हो।
वायुमंडल
वह हवा जिसने पृथ्वी को चारों ओर से घेरा हुआ है।
संलग्नक
वह पत्र या कागज जो किसी अन्य पत्र के साथ लगा या जुड़ा हुआ है।
समर्पण
1. धर्म भाव से या श्रद्धा-भक्तिपूर्वक कुछ कहते हुए अर्पित करने का भाव। 2. किसी को कुछ आदरपूर्वक देने या भेंट करने की क्रिया। 3. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
सशक्तिकरण
सशक्त करने या होने की क्रिया।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोमवार
सप्ताह का पहला वार या मंगलवार के पहले का दिन।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।