तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अता-पता
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे।
अमरत्व
1. अमर होने की अवस्था या भाव। 2. देवता होने का भाव या धर्म।
अशोभनीय
जो सम्मानजनक या सामाजिक तौर पर स्वीकृत न हो।
असहमत
1. जो सहमत या राज़ी न हो। 2. जिस पर किसी की समान राय न हो।
आदान-प्रदान
वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
उपनयन
वह संस्कार जिसके अंतर्गत बालक को यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है।
उष्णकटिबंधीय
उष्णकटिबंध संबंधी या उष्णकटिबंध का।
चतुरता
बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव।
छटपटाना
शारीरिक या मानसिक वेदना के कारण व्याकुल होना।
झगड़ना
किसी बात पर कहासुनी या आवेशपूर्ण विवाद करना।
डिलिवरी
किसी की वस्तु उसके पास पहुँचाने का कार्य।
ड्राइवर
वह जो मोटर गाड़ी चलाता हो।
तबदीली
1. अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया। 2. बदलने की क्रिया या भाव।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
तोड़फोड़
किसी चीज़ को नष्ट करने के लिए उसे तोड़ने की क्रिया।
दार्शनिक
1. तत्व या यथार्थता को जाननेवाला व्यक्ति। 2. जो दर्शन का ज्ञाता हो। 3. दर्शन-शास्त्र से संबंधित।
पोस्टकार्ड
वह कार्ड जो बिना लिफाफा के डाक द्वारा संदेश, समाचार आदि भेजने के काम आता है और जिसमें अलग से डाक टिकट भी लगाना नहीं पड़ता है।
प्रवेशद्वार
वह द्वार जिससे होकर किसी जगह, घर आदि में प्रवेश किया जाए।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
बेअसर
1. जिसका प्रभाव न हो। 2. जो प्रभावित न करे।
भटकना
1. कुछ ढूँढ़ने के लिए व्यर्थ इधर-उधर घूमते फिरना। 2. रास्ता भूलकर इधर-उधर चले जाना। 3. व्यर्थ इधर-उधर घूमते फिरना या चलना। 4. गलत रास्ते पर चलना। 5. मन या विचार का शान्त न रहकर इधर-उधर जाना।
रजिस्टर
सादे काग़ज़ की वह बही को किसी विशेष प्रकार का विवरण या लेखा लिखने के लिए होती है।
लटकाना
1. नीचे से किसी ऊँचे आधार पर इस प्रकार टिकाना कि टिके या अड़े हुए छोर के अतिरिक्त और सब भाग अधर में हों। 2. ऐसा करना कि ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि का कुछ भाग नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहे। 3. ऐसा करना कि कोई काम अधूरा रहे।
वायुमंडलीय
वातावरण का या वातावरण से संबंधित।
विभाजित
जिसका विभाजन हुआ हो।
वेटिकन
वेटिकन सिटी में कैथोलिक पोप का निवास स्थान।
सुनियोजित
अच्छी तरह से नियोजित या जिसकी योजना अच्छी तरह से बनाई गई हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
सोशलिस्ट
वह जो समाजवाद का सिद्धांत मानता हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।