तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अजनबी
1. वह जो परिचित न हो। 2. दूसरे शहर या देश से आया हुआ आदमी। 3. जो परिचित न हो।
अतिप्रवाह
अत्यधिक तरल पदार्थ (जल आदि) की उपस्थिति या प्रवाह जो सीमा या धारण शक्ति या क्षमता के बाहर हो।
अत्यधिक
1. बहुत अधिक। 2. बहुत ज्यादा।
अनुकूलित
अनुकूल बनाया हुआ।
अपरिवर्तनीय
जो परिवर्तनशील न हो या ज्यों का त्यों रहने वाला।
अवमानना
1. वह बात या कार्य जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा कम हो। 2. कोई ऐसा काम या बात करने की क्रिया जिससे किसी का मान या प्रतिष्ठा घटे।
आदान-प्रदान
वस्तुओं आदि के लेन-देन की प्रक्रिया।
उत्तरदायी
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
उपदेशक
1. वह जो उपदेश देता हो। 2. जो उपदेश या अच्छी बातों की शिक्षा देता हो।
औद्योगिक
जो उद्योग से संबंधित हो।
ऑमलेट
कच्चे अंडे को फेंटकर उसमें प्याज, नमक आदि मिलाकर उसे गरम तवे आदि में तेल में डालकर बनायी हुई एक खाद्य वस्तु।
कहां-कहां
किस-किस जगह पर।
गरजना
1. सिंह, बाघ आदि जंतुओं का घोर शब्द करना। 2. (गुस्से आदि में ) घोर शब्द करना। 3. घोर शब्द करना।
टकसाल
वह स्थान जहाँ सिक्के बनाये या ढाले जाते हैं।
तबीयत
1. स्वस्थ या निरोग होने की अवस्था। 2. प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति।
पनाहगाह
वह मानवकृत संरचना जहाँ किसी को सुरक्षा या शरण मिले।
परिहास
1. मन बहलाने वाली बात। 2. हँसते हुए किसी को निंदित ठहराने या उसकी बुराई करने की क्रिया।
बीजगणित
गणित का वह प्रकार जिसमें अक्षरों को संख्या के स्थान पर मानकर अज्ञात मान या संख्याएँ जानी जाती हैं।
ब्लैकमेल
1. किसी के विरुद्ध गलत जानकारी एकत्र करके उससे उसके न चाहते हुए भी अपने मनमाफिक काम कराने की क्रिया। 2. किसी के विरुद्ध गलत जानकारी एकत्र करके उससे जबरदस्ती पैसा वसूलने की क्रिया। 3. किसी के बारे में लज्जाजनक या बुरी जानकारी रखने और उसे उस जानकारी को प्रकट करने का भय दिखाकर धन आदि की माँग करने की क्रिया।
मध्यांतर
किसी खेल आदि के बीच में होनेवाला कुछ समय का अवकाश।
मेजबानी
1. अतिथि का आदर या सम्मान। 2. किसी के द्वारा कोई किया जा रहा ऐसा काम जिसमें अन्य भी शामिल हों या मेजबान का काम या किसी वस्तु, जगह आदि पर इस प्रकार का आयोजन।
मोल-भाव
खरीदने-बेचने या लेन-देन की बात-चीत या व्यवहार।
रमणीय
जो रमण करने के योग्य हो।
राजद्रोह
राजा, राज्य या देश के प्रति द्रोह।
शयनकक्ष
सोने हेतु कमरा।
सत्यानाश
पूरा नाश।
समतल
जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो।
हकदार
1. हक़ या अधिकार रखनेवाला व्यक्ति। 2. जिसे अधिकार दिया गया हो या जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो।
हनुमान
पवन के पुत्र जो बहुत ही बलशाली और अमर माने जाते हैं।
हाजिरजवाबी
हाज़िरजवाब होने का भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।