तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतरंग
1. वह मित्र जिससे बहुत ही घनिष्ठता हो या जिससे अत्यधिक लगाव हो। 2. बहुत निकट का या बहुत करीबी। 3. जो अंदर का हो।
अपराजित
जो पराजित न हुआ हो या जो हराया न गया हो।
अप्रत्याशित
1. जो आशा से परे हो। 2. जो अपेक्षित न हो। 3. अकस्मात होने वाला।
अवलोकन
1. देखने की क्रिया। 2. अच्छी तरह जाँच पड़ताल करने के लिए देखने की क्रिया।
अवसाद
1. उत्साह न होने की अवस्था या भाव। 2. मन या शरीर की ऐसी थकावट या शिथिलता जिसमें कुछ भी करने को जी न चाहे। 3. प्रिय व्यक्ति की मृत्यु या वियोग के कारण मन में होने वाला परम कष्ट। 4. अभिलाषा पूरी न होने पर मन में होनेवाला दुख। 5. पराजित होने की अवस्था या भाव। 6. बल या शक्ति न होने या बहुत कम होने की अवस्था या भाव। 7. समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव। 8. तरल पदार्थ के तल पर बैठी हुई मैल।
अस्थिरता
1. अस्थिर होने की अवस्था या भाव या जिसमें उतार-चढ़ाव या उथल-पुथल हो। 2. गतिशील होने की अवस्था या भाव। 3. आतुर होने की अवस्था।
आनन्दित
जिसे प्रसन्नता हुई हो।
आश्चर्यचकित
जिसे आश्चर्य हुआ हो।
एहतियाती
एहतियात संबंधी या एहतियात के रूप में या सावधानी के विचार से किया जाने वाला।
करतब
1. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये। 2. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो।
परिक्रमा
1. किसी स्थान आदि के चारों ओर घूमने की क्रिया। 2. मंदिर या पवित्र स्थान आदि के चारों तरफ घूमने के लिए बना हुआ मार्ग। 3. किसी स्थान, मंदिर, मूर्ति या पूजनीय व्यक्ति की परिक्रमा।
पर्वतारोहण
किसी पर्वत पर चढ़ने की क्रिया।
पहलवान
वह जो कुश्तीबाज़ी करता है।
प्रतिस्पर्धा
1. वह आयोजित मौका, काम आदि जिसमें शामिल होनेवाले प्रतिस्पर्धियों में से एक को विजेता चुना जाता है। 2. किसी काम में औरों से आगे बढ़ने का प्रयत्न।
बर्मिंघम
इंग्लैंड का एक मशहूर शहर।
बहुमत
1. किसी चुनाव में मिले आधे से अधिक वोट या मत। 2. किसी संस्था, समिति , वर्ग या समूह के आधे से अधिक लोगों का एक मत या राय। 3. बहुत से लोगों का अलग-अलग मत या राय।
बेकरार
जो बहुत उत्कंठित हो।
मदहोशी
मतवाला या उन्मत्त होने की अवस्था।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
रक्तपात
मारने-काटने की क्रिया।
रखरखाव
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
रहनुमा
मार्ग प्रशस्त करने वाला व्यक्ति।
सांस्कृतिक
संस्कृति से संबंध रखनेवाला।
साइबेरिया
रूस का एक बड़ा एशियाई क्षेत्र जहाँ एक लंबे समय तक ठंड पड़ती है।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।