तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनुरक्षण
किसी चीज़ या काम की देख-रेख करते हुए उसे बनाए रखने और अच्छी तरह चलाए रखने की क्रिया या भाव।
अपरिहार्य
1. जो अति आवश्यक हो। 2. जिसे लेना,रखना या मानना बिलकुल आवश्यक हो।
अल्ज़ाइमर
वह रोग जिसमें बढ़ती उम्र के साथ स्मरण-शक्ति खो जाती है।
कम्प्यूटर
स्वतः गणना करने वाला वह यंत्र जिसका उपयोग आजकल प्रायः हर क्षेत्र में होने लगा है।
कम्युनिस्ट
1. वह जो साम्यवाद को मानता हो। 2. साम्यवाद का या उससे संबंधित।
किरायेदार
घर आदि को किराये या भाड़े पर लेने वाला व्यक्ति।
खलनायक
फिल्म,कहानी आदि के नायक का प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी।
खलिहान
वह स्थान जहाँ फ़सल काटकर रखी जाती है और फ़सल से अनाज अलग किया जाता है।
गुमनाम
1. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 2. जिस पर लिखनेवाले का नाम न हो। 3. जो ख्याति प्राप्त या ख्यात न हो।
टाइपराइटर
एक यंत्र जिसके द्वारा पत्र आदि छापे की कल के समान लिखे,मुद्रित या अंकित किए जाते हैं।
तकदीर
वह निश्चित और अटल दैवी विधान जिसके अनुसार मनुष्य के सब कार्य पहले ही से नियत किये हुए माने जाते हैं और जिसका स्थान ललाट माना गया है।
दार्शनिक
1. तत्व या यथार्थता को जाननेवाला व्यक्ति। 2. जो दर्शन का ज्ञाता हो। 3. दर्शन-शास्त्र से संबंधित।
नासमझी
1. अबोध होने की अवस्था या भाव। 2. मूर्ख होने की अवस्था या भाव।
निरस्त्रीकरण
शस्त्र से हीन या रहित करने की क्रिया।
फोटोग्राफर
वह व्यक्ति जो फोटो खींचता है।
बराबर
1. आकार, परिमाण, गुण, मूल्य, महत्व आदि के विचार से एक जैसा। 2. जिसकी सतह या तल बराबर हो या ऊँची-नीची न हो। 3. किसी प्रतियोगिता या खेल में एक-सा मिलने वाला (स्कोर)। 4. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के। 5. हर एक पल या हर समय। 6. समान अंतर पर। 7. बिना गलती किए हुए। 8. पार्श्व या बगल में। 9. अवधि, सीमा आदि के विचार से नियत समय पर।
महानगर
1. बहुत बड़ा नगर। 2. किसी महानगर में रहनेवाले लोग।
महामहिम
जिसकी महिमा बहुत अधिक हो या बहुत बड़ी महिमा वाला।
मुहब्बत
1. वह मनोवृत्ति जो किसी काम, चीज, बात या व्यक्ति को बहुत अच्छा, प्रशंसनीय तथा सुखद समझकर सदा उसके साथ अपना घनिष्ठ संबंध बनाये रखना चाहती है या उसके पास रहने की प्रेरणा देती है। 2. स्त्री और पुरुष जाति के प्राणियों के बीच का पारस्परिक स्नेह जो बहुधा रूप, गुण, सान्निध्य या कामवासना के कारण होता है।
मुहावरा
किसी भाषा में प्रचलित वह पद जिसका अर्थ लक्षणा या व्यंजना द्वारा निकलता हो।
रक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
रघुवीर
राजा दशरथ के पुत्र जो भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं।
रिहाइश
1. वह स्थान जहाँ कोई रहता हो। 2. वह स्थान या क्षेत्र जहाँ किसी प्राणी का आवास हो।
सोच-समझकर
सोच विचार कर या सोच समझ कर।
हाहाकार
घबराहट के समय हाय-हाय की पुकार या चिल्लाहट।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।