तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतर्देशीय
1. देश के अन्दर डाक द्वारा भेजा जाने वाला वह नीला पत्र जिसमें डाक टिकट अलग से लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। 2. किसी देश के अंदर का या उसके भीतरी भागों में होने या उससे संबंध रखने वाला।
अतीन्द्रिय
जो इंद्रियों से परे हो या जिसका ज्ञान या अनुभव इंद्रियों से न हो सके।
अदंडित
जिसे दंड न दिया गया हो।
अनियमित
1. जो नियत न हो। 2. जो नियमित न हो।
अनुवादित
अनुवाद किया हुआ।
अनुसंधान
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
अबतक
इस समय तक।
अभी-अभी
इसी समय।
अराजकता
1. शासनहीन होने की अवस्था। 2. राजा का अभाव या राजा न होने की अवस्था।
असुरक्षित
जिसकी सुरक्षा न की गई हो।
अस्थिरता
1. अस्थिर होने की अवस्था या भाव या जिसमें उतार-चढ़ाव या उथल-पुथल हो। 2. गतिशील होने की अवस्था या भाव। 3. आतुर होने की अवस्था।
ऑनलाइन
कम्प्यूटर नेटवर्क से जुड़ा या कम्प्यूटर द्वारा सुलभ।
कागजात
बहुत-से कागज-पत्र।
गलियारा
गली की तरह का छोटा तंग रास्ता।
दरियादिली
1. उदार होने की अवस्था या भाव। 2. दानशील होने की अवस्था या भाव।
दुकानदार
दुकान पर बैठकर चीज़ें बेचने वाला व्यक्ति।
दुखदायक
जो पीड़ा देनेवाला हो या जिसमें पीड़ा हो।
नियामक
1. नियम बनानेवाला। 2. व्यवस्था या विधान करनेवाला। 3. किसी भी यंत्र का वह पुर्जा जो किसी द्रव के बहाव, दबाव, समय, तापमान आदि को नियंत्रित करने के लिए होता है। 4. वह जो प्रबंध या इंतज़ाम करता हो।
नुकसान
1. किसी मूर्त या अमूर्त चीज के खोने, खराब या क्षीण होने अथवा किसी के द्वारा नष्ट किए जाने पर होने वाली हानि। 2. किसी लेन-देन, व्यापार आदि में होने वाली आर्थिक कमी। 3. बुरा या तकलीफ के रूप में होने वाला परिणाम। 4. उपकार के विपरीत काम या अनुचित या बुरा काम। 5. हित का विरोधी भाव।
प्रसन्नता
1. मन का वह भाव या अवस्था जो किसी प्रिय या अभीष्ट वस्तु के प्राप्त होने या कोई अच्छा और शुभ कार्य होने पर होता है। 2. प्रसन्न होने की अवस्था या भाव। 3. * वह जो आनन्द दे या जिससे आनन्द या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो।
फूलदान
फूलों के गुच्छे रखने का काँच, धातु, मिट्टी आदि का पात्र।
बरामद
1. रुपया, पैसा आदि वसूल करने का काम। 2. देश से माल बाहर जाने या भेजने की क्रिया। 3. नदी के हट जाने से निकली हुई या नदी के रेत से बनी हुई भूमि। 4. खोई हुई, चोरी गई या न मिलती हुई (वस्तु आदि) जो कहीं से ढूँढ़कर बाहर निकाली जाए। 5. जो बाहर निकला हुआ हो।
बेल्जियम
उत्तर-पश्चिम यूरोप का एक देश।
मानसिक
1. बुद्धि संबंधी या बुद्धि का। 2. मन से संबंधित या मन का। 3. मन के विकार से प्रभावित।
लाजवाब
1. जिसकी बराबरी का और कोई न हो। 2. जो उत्तर न दे सके।
सहमति
सहमत होने की क्रिया,अवस्था या भाव।
सावधानी
सावधान या सतर्क रहने की अवस्था या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।