तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अध्यापक
1. वह व्यक्ति जो विद्यार्थियों को पढ़ाता है। 2. वह मानवीकृत वस्तु जो शिक्षा दे या जिससे शिक्षा मिले।
अनाथालय
वह स्थान जहाँ अनाथों, असहायों या दीन-दुखियों का पालन-पोषण होता है।
अनुराधा
1. सत्ताईस नक्षत्रों में से सत्रहवाँ। 2. वह काल जब चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में होता है।
अपनापन
अपना होने की अवस्था या भाव।
अलमारी
वह खड़ा संदूक जिसमें चीज़ें रखने के लिए खाने या दर बने रहते हैं।
एयरपोर्ट
वह स्थान जहाँ हवाई जहाज यात्रियों को उतारने-चढ़ाने के लिए आकर ठहरते हैं।
चमकीला
1. जिसमें खूब चमक-दमक हो। 2. जिसमें चमक हो या चमकीले रंग वाला।
चमत्कार
1. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो। 2. जादू के जोर से किया जाने वाला ऐसा आश्चर्यजनक काम जिसे लोग अलौकिक समझें। 3. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये।
चहकना
1. पक्षियों का आनन्दित होकर मधुर शब्द करना। 2. प्रसन्न होकर खूब बोलना।
तर्कहीन
बिना तर्क का या जिसमें तर्क का अभाव हो।
तहकीकात
किसी घटना या विषय के मूल कारणों या रहस्यों का पता लगाने की क्रिया।
तानाशाही
1. राज्य-प्रबंध की वह व्यवस्था जिसमें समस्त अधिकार एक ही व्यक्ति के हाथ में हो। 2. अधिकारों का मनमाना उपयोग।
नरभक्षी
1. वह व्यक्ति जो मनुष्य का भक्षण करता हो या मानव को अपना आहार बनाता हो। 2. जो मनुष्य का भक्षण करता हो या मानव को अपना आहार बनानेवाला।
नामकरण
1. हिंदुओं के सोलह संस्कारों में से एक जिसमें नवजात शिशु का नाम रखा या स्थिर किया जाता है। 2. पहचान के लिए किसी का नाम निश्चित करने की क्रिया।
नैसर्गिक
1. जो प्रकृति संबंधी हो या प्रकृति का। 2. स्वभाव से या आप-से-आप होनेवाला या जो बनावटी न हो। 3. स्वभाव या प्रकृति से संबंध रखने या होने वाला।
पुनर्गठन
दुबारा किया जाने वाला गठन।
प्रताड़ित
सताया हुआ।
प्रभावशाली
1. अपना काम या प्रभाव दिखलानेवाला। 2. जिसका दबदबा या प्रभाव हो। 3. देखने में अच्छा और मन को लुभाने वाला।
भयंकरता
भीषण या भयानक होने की अवस्था या भाव।
मार्गदर्शक
1. वह जो पर्यटकों को रास्ता दिखाता हो। 2. वह जो दिग्दर्शन कराए। 3. उच्च शिक्षण (शोध कार्य) के लिए मार्गदर्शन करने वाला अधिकृत रूप से नियुक्त व्यक्ति।
मूलभूत
किसी वस्तु के मूल या तत्व से संबंध रखने वाला।
मूल्यवान
1. जिसका मूल्य बहुत अधिक हो। 2. जिसका कुछ विशेष महत्व हो या जिसकी उपयोगिता आदि मान्य हो और जिसका दूसरी बातों पर प्रभाव पड़ता हो।
लापरवाही
असावधान रहने की अवस्था या भाव।
लाभकर
जिससे लाभ हो या जो लाभ देने वाला हो।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।