तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अता-पता
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. वह बात जिसके सहारे किसी दूसरी बड़ी बात, घटना, रहस्य आदि का पता लगे।
अनभिज्ञ
1. जिसे किसी बात की जानकारी न हो। 2. जो ज्ञात या जाना हुआ न हो। 3. जो परिचित न हो। 4. जिसमें अनुभव की कमी हो या जिसे अच्छा अनुभव या ज्ञान न हो।
अनुनय
किसी से कुछ करने के लिए नम्रतापूर्वक किया जाने वाला निवेदन।
अपमानजनक
1. अपमान से युक्त या अपमान करने वाला। 2. अपमान करने योग्य।
अभिलेखागार
अभिलेख आदि सुरक्षित रखने का स्थान।
किसलिए
किस लिए।
जमाखोरी
उपयोगी वस्तुओं को अवैध रूप से जमा करके रखने की क्रिया।
जमानत
1. वह धन जो जमानतदार द्वारा किसी की जमानत के रूप में जमा किया जाता है। 2. किसी व्यक्ति या कार्य की वह जिम्मेदारी जो जबानी, कुछ लिखकर अथवा कुछ रुपये जमा करके अपने ऊपर ली जाती है।
तहखाना
ज़मीन के नीचे बनी हुई कोठरी।
थोड़ा-बहुत
1. कहीं-कहीं पर होने वाला। 2. कम या अधिक।
दुकानदारिन
दुकान चलानेवाली महिला।
नजरिया
किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग।
नफरत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नवीकरणीय
नया या नूतन करने योग्य।
निःसंतान
जिसे कोई संतान न हो।
पटकथा
देखने तथा सुनने के लिए दोहरे स्वरूप की कथा।
पोस्टमार्टम
मरने के बाद मृत शरीर की डाक्टरों द्वारा कराई जाने वाली जाँच।
प्रेरणादायक
जिससे प्रेरणा मिले या प्रेरणा देनेवाला।
बचपना
बच्चों का गुण या प्रकृति।
मंत्रमुग्ध
जो आकर्षण के कारण किसी ओर खींचा हुआ हो।
महंगाई
1. महँगा होने की अवस्था या भाव। 2. महँगाई के कारण मिलने वाला भत्ता या अतिरिक्त धन।
मुमकिन
जो हो सकता हो या जिसके होने की संभावना हो।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
वायरलेस
जिसमें तार न हो या बिना तार का।
समर्पण
1. धर्म भाव से या श्रद्धा-भक्तिपूर्वक कुछ कहते हुए अर्पित करने का भाव। 2. किसी को कुछ आदरपूर्वक देने या भेंट करने की क्रिया। 3. युद्ध, विवाद आदि बंद करके अपने आप को शत्रु या विपक्षी के हाथ में सौंपने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।