तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अखरोट
1. एक फल जिसकी गिनती मेवों में होती है। 2. एक फलदार ऊँचा पेड़ जिसके फल मेवा के अंतर्गत आते हैं।
अभिनय
1. दूसरे व्यक्तियों के भाषण, चेष्टा आदि का कुछ काल के लिए अनुकरण करने की क्रिया, जैसा नाटकों आदि में होता है। 2. किसी को धोखा देने के लिए बनाया हुआ रूप या किया जाने वाला काम।
अभिनेता
अभिनय करने या स्वाँग दिखाने वाला पुरुष।
कहावत
लोक में प्रचलित ऐसा बँधा चमत्कारपूर्ण वाक्य जिसमें कोई अनुभव या तथ्य की बात संक्षेप में कही गई हो।
कैबिनेट
किसी देश, राज्य, संस्था आदि के मंत्रियों का समूह।
ध्यानपूर्वक
1. सावधानी के साथ। 2. ध्यान से या मन लगाकर।
पति-पत्नी
विवाहित जोड़ा।
परिदृश्य
वह पदार्थ, घटना या स्थल आदि जो आँखों के सामने हो।
परिपथ
1. एक विद्युतीय साधन जो विद्युत-धारा को प्रवाहित होने के लिए मार्ग देता या बनाता है। 2. किसी गोलाकार वस्तु के किनारे-किनारे बना हुआ मार्ग। 3. कई नगरों, देशों, स्थलों में बारी-बारी से होते हुए जाने के लिए पहले से निश्चित किया हुआ मार्ग।
परिप्रेक्ष्य
1. किसी वस्तु को देखने या किसी विषय पर विचार करने की वृत्ति या ढंग। 2. वह परिस्थिति जिसमें कोई घटना घटी हो।
पर्वतारोहण
किसी पर्वत पर चढ़ने की क्रिया।
पवित्रता
धर्मानुसार पवित्र होने की अवस्था या भाव।
पशुपालन
पशुओं को पालने या रखने की क्रिया।
फ़िलहाल
1. आधुनिक या वर्तमान समय में। 2. इसी समय या इस वक़्त या इस क्षण में।
फ़िलीपींस
प्रशांत महासागर में स्थित एक देश।
भूविज्ञानी
भूविज्ञान का ज्ञाता या विशेषज्ञ।
मिलीमीटर
लंबाई नापने की एक माप जो एक मीटर के हज़ारवें भाग के बराबर होती है।
लटकन
1. एक गहना। 2. एक प्रकार का तोता जो आकार में छोटा होता है।
लहरदार
जिसके किनारे लहर के जैसे टेढ़े-मेढ़े हो।
वास्तविक
जो वास्तव में हो या हुआ हो या बिल्कुल ठीक।
वास्तुकला
वास्तु या मकान,महल आदि बनाने की कला।
वैश्वीकरण
किसी चीज़ को अंतर्राष्ट्रीय नियंत्रण के तहत लाने की क्रिया।
संदेहास्पद
1. जिसपर संदेह हो। 2. जिसमें संदेह हो।
संभालकर
सावधानी के साथ।
सुरक्षात्मक
जिससे रक्षा हो।
स्पष्टवादिता
बिना किसी झिझक के स्पष्ट बोलने की क्रिया।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।