तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अच्छा-खासा
बहुत अधिक।
अटपटा
1. जो बकवास से भरा हुआ हो। 2. जो संबंधित न हो। 3. जो आसान न हो।
अनुत्तीर्ण
जो परीक्षा में उत्तीर्ण न हुआ हो।
अनुभव
1. वह ज्ञान जो कोई काम या प्रयोग करने से प्राप्त हो। 2. ऐसा मानसिक व्यापार जिसकी बाहरी प्रतिक्रिया तो नहीं होती फिर भी जिससे सुख-दुख का अनुभव होता है। 3. वह घटना जो किसी के साथ घटी हो या जिससे कोई गुजरा हो।
अनुराधा
1. सत्ताईस नक्षत्रों में से सत्रहवाँ। 2. वह काल जब चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र में होता है।
अन्वेषण
1. किसी विषय का अच्छी तरह अनुशीलन करके उसके संबंध में नई बातों या तथ्यों का पता लगाने की क्रिया। 2. किसी विषय से संबंधित तथ्यों के बारे में छानबीन करने का काम।
अपॉइंटमेंट
नियुक्त करने या होने की क्रिया या भाव।
आंदोलनकारी
1. वह जो आंदोलन करता हो। 2. आंदोलन करनेवाला।
आवरण
1. वह वस्तु जिससे किसी वस्तु आदि को आच्छादित किया जाए या ढकने की वस्तु। 2. किसी वस्तु को ऊपर से या चारों ओर से ढकने वाली कोई कपड़े की सिली हुई वस्तु। 3. वह कपड़ा जिसमें पुस्तकें, बहियाँ आदि बाँधी जाती हैं या बाँधकर रखी जाती हैं। 4. वह ऊपरी परत जिसके अंदर या नीचे कोई जीव रहता हो। 5. किसी चीज़ को चारों ओर से घेरने वाली कोई चीज़। 6. चलाए हुए अस्त्र-शस्त्र को निष्फल करने वाला अस्त्र। 7. फल, बीज आदि का आवरण।
कमर्शियल
व्यापार का या व्यापार से संबंधित।
करोड़पति
1. करोड़ रुपयों का स्वामी। 2. जिसके पास कम से कम एक करोड़ रुपया हो।
कहावत
लोक में प्रचलित ऐसा बँधा चमत्कारपूर्ण वाक्य जिसमें कोई अनुभव या तथ्य की बात संक्षेप में कही गई हो।
काठमांडू
नेपाल का एक प्रमुख नगर और राजधानी।
खतरनाक
जिसमें जोखिम या खतरा हो।
गुरुत्वाकर्षण
पृथ्वी की वह शक्ति जिसके द्वारा सभी वस्तुएँ उसी की ओर खींचकर आती हैं।
नटखट
1. जो स्थिर न रहते हुए चंचलतापूर्ण काम करे या चंचल चित्त वाला। 2. जो बहुत शरारत करता हो।
निराधार
1. जिसमें कोई सच्चाई या यथार्थता न हो या जो प्रमाणों से सिद्ध न किया जा सके। 2. जिसका कोई आधार न हो या बिना आधार का।
पार्टनरशिप
दो या दो से अधिक लोगों के साझेदार होने की अवस्था या भाव।
प्रारंभिक
1. आरंभ का या पहले का या किसी समय या घटना आदि के आरम्भ के समय का। 2. जो चल रहा हो या जिसकी शुरुवात हुई हो या की गई हो।
बुद्धिमान
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
स्मगलर
चोरी का माल चोरी-छिपे बेचनेवाला।
स्वयंसेवक
अपनी इच्छा से और केवल सेवा भाव से आप ही किसी काम में विशेषकर सैनिक ढंग से काम करने वाला व्यक्ति।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।