तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अनवरत
1. निरंतर होने वाला। 2. बिना विराम के या बिना रुके या बिना क्रम-भंग के।
अनुमोदन
1. किसी के किए हुए काम या सामने रखे हुए सुझाव को ठीक मानकर अपनी दी हुई स्वीकृति। 2. किसी बात,सुझाव आदि पर प्रसन्नता प्रकट करने की क्रिया या भाव।
आवधिक
1. किसी अवधि या सीमा से संबंधित या अवधि का। 2. किसी नियत अवधि में होने वाला।
कलरव
पक्षियों की मधुर आवाज़।
कुरबान
किसी उच्च उद्देश्य के लिए प्राण देने की क्रिया या भाव।
चमत्कार
1. कोई ऐसा आश्चर्यजनक या अद्भुत कार्य या व्यापार जो साधारणतः देखने में न आता हो और जो अलौकिक और असंभव-सा समझा जाता हो। 2. जादू के जोर से किया जाने वाला ऐसा आश्चर्यजनक काम जिसे लोग अलौकिक समझें। 3. वह अद्भुत खेल या कृत्य जिसका रहस्य दर्शकों की समझ में न आये।
जरूरत
1. आवश्यक होने की अवस्था या भाव। 2. कोई भी आवश्यक वस्तु।
जहरीला
1. जिसमें विष हो (जीव)। 2. जो विष से भरा हो। 3. विष में बुझाया हुआ। 4. जिसका असर जहर की तरह हो।
टकराव
दो वस्तुओं आदि के वेगपूर्वक परस्पर भिड़ने की क्रिया।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
नापसंद
1. जो पसंद न हो। 2. जो रुचिकर न हो।
निराशाजनक
जिससे निराशा हो।
पर्यावरण
आस-पास का वातावरण।
पलायन
1. भाग खड़े होने की क्रिया। 2. अपना स्थान, पद, उत्तरदायित्व आदि त्यागकर या दंड आदि के भय से बचने के लिए भागने या फ़रार होने की क्रिया।
पैराशूट
एक प्रकार का बहुत बड़ा छाता,जिसके सहारे सैनिक लोग हवाई जहाजों से ज़मीन पर उतरते हैं।
बेपनाह
बहुत ज्यादा।
मजदूर
वह जो दूसरों के लिए शारीरिक श्रम का कार्य करके अपना पेट पालता हो।
महानिरीक्षक
पुलिस, सेना अथवा अन्य संस्थाओं की जाँच का उत्तरदायी एक उच्च अधिकारी।
मास्टरमाइंड
योजना बनाने वाला व्यक्ति।
मेकअप
शृंगार या सजावट का सामान।
यूरोपियन
1. यूरोप का निवासी। 2. यूरोप का या यूरोप से संबंधित।
रज़ामंद
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
राजनयिक
1. वह जो राजनीति के क्षेत्र में अगुआई करे। 2. जो राजनीति से संबंधित हो। 3. राजनय से संबंधित या विभिन्न देशों के बीच संबंधों के प्रबंधन से संबंधित।
शरारती
जो बहुत शरारत करता हो।
संग्रहालय
वह स्थान जहाँ एक या अनेक प्रकार की ऐतिहासिक, विलक्षण और कला-कौशल संबंधी वस्तुओं का संग्रह हो।
संभावना
1. किसी घटना या बात से संबंधित वह अवस्था जिसमें वह घटना घटित हो सकती हो या वह बात पूरी हो सकती हो। 2. एक संभावित विकल्प।
हाथीदांत
हाथी के मुँह के दोनों ओर बाहर निकले हुए दाँत के आकार के वे सफेद अवयव जिनसे कई वस्तुएँ बनाई जाती हैं।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।