तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अथॉरिटी
1. कोई ऐसा व्यक्ति जिसे किसी कार्य या विषय का बहुत अच्छा अनुभव या ज्ञान हो और इसीलिए जिसका मत साधारणतः सबके लिए मान्य होता हो। 2. राज्य, शासन आदि का वह अधिकारी जिसे किसी क्षेत्र या विभाग में अधिकार प्राप्त हो।
आइलैंड
चारों ओर जल से घिरा हुआ वह स्थल या जमीन जो महाद्वीप से छोटा हो।
आनन्दित
जिसे प्रसन्नता हुई हो।
इजरायली
1. इस्राइल का निवासी। 2. इस्राइल से संबंधित या इस्राइल का।
इलेक्ट्रॉनिक
इलेक्ट्रॉनिकी से संबंधित या इलेक्ट्रॉनिकी का।
जनजाति
कुछ विशिष्ट स्थानों में पाए जानेवाले ऐसे लोगों का समूह या वर्ग जो साधारणतः एक ही पूर्वज के वंशज होते हैं और जो सभ्यता, संस्कृति आदि के विचार से आस-पास के निवासियों से बिल्कुल भिन्न और कुछ निम्न स्तर पर होते हैं।
ज़िम्मेदार
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
डिजाइन
1. आलंकारिक या कलात्मक कृति। 2. किसी वस्तु, कार्य आदि को बनाने या करने से पहले तैयार की गई उसकी छोटी प्रतिकृति। 3. * एक व्यवस्थित योजना या प्रारूप।
नफरत
वह मनोवृत्ति जो किसी को बहुत बुरा समझकर सदा उससे दूर रहने की प्रेरणा देती है।
नवजात
जिसने अभी या कुछ ही समय पहले जन्म लिया हो।
पता-ठिकाना
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
प्रजनक
प्रजनन या उत्पन्न करने वाला।
मालवाहक
माल ढोने वाला।
मुकाबले
तुलना या मुक़ाबले में।
मुसलमान
मुहम्मद साहब द्वारा चलाए हुए सम्प्रदाय का अनुयायी।
मुस्कराहट
मुस्कराने की क्रिया या भाव।
वर्धमान
1. चौबीसवें और अन्तिम जैन तीर्थंकर। 2. हिन्दुओं के एक प्रमुख देवता जो सृष्टि का पालन करने वाले माने जाते हैं। 3. मिट्टी का बना एक छोटा, कटोरे की तरह का बर्तन। 4. एक वर्णवृत्त। 5. भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक शहर। 6. भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक जिला।
वसीयत
1. वह लेख या पत्र जिसमें वसीयत की सब शर्तें लिखी हों। 2. अपनी सम्पत्ति के विभाग और प्रबंध आदि के संबंध में की हुई व्यवस्था।
संस्करण
1. पुस्तकों, पत्रिकाओं आदि की एक बार की छपाई। 2. किसी चीज़ को और अच्छा, नया व सुंदर रूप देने की क्रिया या उसे अधिक उपयोगी बनाने या उसके अधिक उपयोगी बनने की क्रिया। 3. तेल, शक्कर, धातु आदि की अशुद्धियों को दूर करके ठीक करने की प्रक्रिया। 4. द्विजातियों के लिए विहित संस्कार करने की क्रिया। 5. मन, रुचि, आचार-विचार आदि को परिष्कृत तथा उन्नत करने का कार्य।
सनसनी
1. किसी विकट या चिंताजनक घटना के कारण लोगों को होनेवाला भय जिसके फलस्वरूप लोग अपनी रक्षा के उपाय सोचने लगते हैं। 2. हाथ या पैर में रक्त का संचार रुकने से होनेवाली अस्थायी या क्षणिक सनसनाहट।
होशियारी
1. बुद्धिमान होने की अवस्था या भाव। 2. चतुर होने की अवस्था, गुण या भाव।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।