तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
अंतर्देशीय
1. देश के अन्दर डाक द्वारा भेजा जाने वाला वह नीला पत्र जिसमें डाक टिकट अलग से लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती। 2. किसी देश के अंदर का या उसके भीतरी भागों में होने या उससे संबंध रखने वाला।
अंतहीन
जो कभी समाप्त न हो।
आधारभूत
किसी वस्तु के मूल या तत्व से संबंध रखने वाला।
आधुनिकता
आधुनिक होने की अवस्था या भाव।
आवेदन
1. वह पत्र जिसमें किसी से कुछ याचना की गई हो। 2. नम्रतापूर्वक किसी से कुछ कहने की क्रिया। 3. वह पत्र जिसमें कोई अपनी दशा या प्रार्थना लिखकर किसी को सूचित करे।
उपहार
वह वस्तु जो किसी समारोह में या किसी से मिलने पर उसको भेंट स्वरूप दी जाती है।
कण्ठमाला
1. गले में पहनने का एक आभूषण। 2. गले का एक रोग जिसमें जगह-जगह गिल्टियाँ निकल आती हैं।
कहावत
लोक में प्रचलित ऐसा बँधा चमत्कारपूर्ण वाक्य जिसमें कोई अनुभव या तथ्य की बात संक्षेप में कही गई हो।
कार्रवाई
कोई कार्य करने की प्रक्रिया।
चकनाचूर
जो टूट-फूटकर या किसी अन्य तरीके से टुकड़े-टुकड़े हो गया हो।
तंदुरुस्त
जिसे कोई रोग न हो या जिसका स्वास्थ्य अच्छा हो।
निराशाजनक
जिससे निराशा हो।
पता-ठिकाना
1. किसी के रहने या मिलने के स्थान को सूचित करनेवाली वह बात जिससे किसी तक पहुँचा जाए या किसी को पा सकें। 2. किसी चीज या बात का पता देने वाला कोई तत्व। 3. किसी का नाम और पता।
फ्लाईओवर
सड़क, रेलवे लाइन और भीड़-भाड़ वाले स्थलों के ऊपर का पुल।
भड़कीला
जिसमें खूब चमक-दमक हो।
मकदूनियाई
1. मकदूनिया का निवासी। 2. मकदूनिया के लोगों की भाषा। 3. मकदूनिया के निवासी, भाषा, संस्कृति आदि से संबंधित या मकदूनिया का।
मध्यांतर
किसी खेल आदि के बीच में होनेवाला कुछ समय का अवकाश।
मनोचिकित्सक
मनोरोग की चिकित्सा करने वाला विशेषज्ञ।
शीतलक
एक साधन जिसमें खाद्य पदार्थों को कम तापमान पर अधिक दिनों तक सुरक्षित रखा जाता है।
होशियार
1. वह जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 2. वह जो किसी कार्य को करने की विशेष योग्यता रखता हो। 3. जिसमें बहुत बुद्धि या समझ हो। 4. जो किसी कार्य को करने में विशेष योग्यता रखता हो। 5. जो सचेत हो। 6. चतुराई से काम करने वाला। 7. धोखा देने के लिए किसी प्रकार की झूठी कार्रवाई करने वाला।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।