तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
आत्मरक्षा
स्वयं की या अपनी रक्षा।
आश्चर्यचकित
जिसे आश्चर्य हुआ हो।
कामगार
1. किसी कार्यालय या संस्था आदि में वेतन पर काम करनेवाला व्यक्ति। 2. वह जो दूसरों के लिए शारीरिक श्रम का कार्य करके अपना पेट पालता हो।
क्षत-विक्षत
कटी-पिटी अवस्था में इधर-इधर फैला हुआ।
छेड़खानी
1. किसी को तंग करने के लिए छेड़ने की क्रिया या भाव। 2. किसी वस्तु को अपने स्थान से हटाने या उसके साथ खोद-खाद करने की क्रिया जिससे हानि पहुँचे।
जयकार
किसी की जय मनाने की क्रिया।
जवाहरात
हीरा, पन्ना, मोती आदि रत्न समूह।
तबादला
अधिकारी या कार्यकर्ता का एक स्थान या विभाग से दूसरे स्थान पर या विभाग में भेजे जाने की क्रिया।
दरवाजा
1. इधर-उधर घिरे हुए स्थान के बीच में वह खुला स्थान जिससे होकर लोग, जंतु, आदि अंदर बाहर आते-जाते हैं। 2. लकड़ी आदि का वह तख्ता जो खिड़की या दरवाज़ा बंद करने के लिए चौखट में जड़ा रहता है। 3. चार लकड़ियों का वह ढाँचा जिसमें किवाड़ लगे होते हैं। 4. कोई ऐसा उपाय या साधन जिसकी सहायता से अथवा जिसे पार करके कहीं प्रवेश किया जाता हो।
निरपेक्ष
परस्पर विरोधी पक्षों से अलग रहने वाला।
निष्कासित
निकाला या बाहर किया हुआ।
परिवर्तन
1. बदलने की क्रिया या भाव। 2. एक को छोड़कर उसकी जगह दूसरा ग्रहण करने की क्रिया। 3. * वह अंतर या बदलाव जो आमतौर पर आनन्ददायक हो। 4. (खगोल-विज्ञान) मध्यमान गति का व्यतिक्रम या किसी ग्रह या उपग्रह का कक्ष से विचलन।
प्रतिशोध
किसी के कुछ अनिष्ट करने पर उसके साथ किया जानेवाला वैसा ही व्यवहार।
प्रशिक्षित
जिसे किसी प्रकार का प्रशिक्षण मिला हो।
प्रसारण
1. रेडियो या टेलीविजन के द्वारा संगीत, भाषण आदि सुनाने के निमित्त उसे चारों ओर फैलाने की क्रिया। 2. किसी विषय या चर्चा का प्रसार करने की क्रिया।
मुहम्मद
एक पैगंबर जो इस्लाम के प्रवर्तक थे।
रखवाना
रखने का काम दूसरे से करवाना।
रज़ामंद
जिसकी राय दूसरे से मिलती हो या एक राय या मत का।
रसायन
1. रसायन से संबंधित द्रव्य। 2. वह शास्त्र जिसमें पदार्थों के तत्वों तथा भिन्न-भिन्न दशाओं में उनमें होने वाले विकारों का विवेचन होता है। 3. वैद्यक के अनुसार वह औषध जो मनुष्य को सदा स्वस्थ और पुष्ट बनाये रखती है। 4. ताँबे, लोहे आदि से सोना बनाने की एक कल्पित विद्या।
शयनकक्ष
सोने हेतु कमरा।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।