तालिका में छिपे शब्द खोजें। वे क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या तिरछे किसी भी दिशा में हो सकते हैं। शब्द दो तरीकों से चुना जा सकता है: क) शब्द पर कर्सर चलाएँ, पहले दायाँ माउस बटन दबाकर; ख) मिले शब्द के पहले और आखिरी अक्षर पर माउस से क्लिक करें।
+-शब्दों के अर्थ
असुविधाजनक
जिसमें असुविधा हो।
आपराधिक
1. ऐसे कार्यों या बातों से संबंध रखनेवाला जिसकी गणना अपराधों में हो और जिसके लिए न्यायालय से दंड मिल सकता हो। 2. ऐसी बातों से संबंध रखने वाला जिनमें अपराध का विचार, भाव आदि हो। 3. जो अपराध में लगा हुआ हो या जो स्वभाव से ही अपराध करने वाला या अपराधों की ओर प्रवृत्त होने वाला हो।
ई-मेल
पूरी दुनिया में फैली विद्युतीय संप्रेषण व्यवस्था के माध्यम से संगणक तंत्रों के प्रयोगकर्ताओं द्वारा अपने विचारों आदि का आदान-प्रदान।
कम-से-कम
जितना थोड़ा हो सकता हो, उतना ही।
जवाबदेह
जिस पर कोई उत्तरदायित्व हो।
तकरीबन
1. अंदाज के आधार पर। 2. काफी हद तक पूरा पर थोड़ा सा कम।
थोड़ा-बहुत
1. कहीं-कहीं पर होने वाला। 2. कम या अधिक।
पतलून
वह अँग्रेजी ढंग का पायजामा जिसमें मियानी नहीं लगाई जाती और जो बटन से बंद किया जाता है।
पर्वतारोहण
किसी पर्वत पर चढ़ने की क्रिया।
पहचान
1. पहचानने की क्रिया या भाव। 2. किसी वस्तु में पाई जानेवाली वह विशेष बात या तत्व जिसके द्वारा वह दूसरी वस्तु से अलग मानी जाए। 3. किसी से जान पहचान होने की अवस्था या भाव। 4. गुण-दोष का ठीक-ठीक पता लगाने वाली दृष्टि। 5. वह जो किसी समष्टि के प्रतिनिधि के रूप में और उसकी सब बातों का सूचक या प्रतिनिधि हो। 6. किसी को देख या जानकर यह बतलाने की क्रिया कि यह वही है। 7. किसी के गुण, मूल्य, योग्यता आदि को जानने की क्रिया या भाव।
बकसुआ
लोहे,पीतल आदि का बना हुआ अँकुशीदार छल्ला जो किसी बंधन के दोनों छोरों को मिलाये रखने या कसने के काम में लाया जाता है।
बहुतेरे
एक से अधिक।
मेक्सिकन
1. मैक्सिको का निवासी। 2. मेक्सिको से संबंधित या मेक्सिको का।
मेहनतकश
1. परिश्रम करने वाला व्यक्ति। 2. जो परिश्रम करता हो।
लालन-पालन
भोजन, वस्त्र आदि देकर जीवन रक्षा करने की क्रिया।
सम्मानजनक
(अच्छी अवस्था आदि में होने के कारण) जो सम्मान के योग्य हो।
सुनसान
जहाँ कोई व्यक्ति न रहता हो या व्यक्तियों की संख्या बहुत ही कम हो।
हम कुकी फ़ाइलों का उपयोग करते हैं
वे साइट को आपके अनुसार ढालने में मदद करती हैं: दिलचस्प लेख सुझाती हैं और उपयोगी विज्ञापन दिखाती हैं। हमारी गोपनीयता नीति
में इन फ़ाइलों के काम के सिद्धांत बताए गए हैं।